
पालरा के जुतरियों की ढाणी में पानी की टंकी के पास महिलाओं ने मटकियां फ ोड़ कर जलदाय विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Drinking water problem अजमेर. बीसलपुर बांध परियोजना अजमेर जिले के लिए वरदान हैं। इसके बाद भी कई गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही। कहीं पाइप लाइन बिछ गई फिर भी जलापूर्ति नहीं की जा रही। कुछ स्थानों पर अभी तक लाइन की दरकार है। पाइपों से पानी रिसाव के भी कई मामले हैं।
इधर, ग्राम पालरा के जुतरियों की ढाणी में बीसलपुर परियोजना की पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। इसके चलते ग्रामीणों को भारी रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को पेयजल की समस्या को लेकर गांव में प्रदर्शन किया।
पालरा के जुतरियों की ढाणी निवासी नानूसिंह रावत ने बताया कि ढाणी में करीब एक वर्ष से बीसलपुर की जलापूर्ति बाधित है। कई बार बीसलपुर की पेयजल सप्लाई शुरू करने के लिए जिला प्रशासन एवं जलदाय विभाग के दफ्तरों के चक्कर भी लगाए, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हैण्डपम्पों से भी राहत नहीं
जुतरियों की ढाणी केसभी हैडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में चार से पांच सौ रुपए में पानी के टैंकर खाली कराने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार मवेशियों के लिए भी पेयजल समस्या है। खेळियां खाड़ी पड़ी हुई है।
पालरा के जुतरियों की ढाणी में पानी की टंकी के पास महिलाओं ने मटकियां फ ोड़ कर जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तारासिंह, महावीर सिंह, विक्रम सिंह, आपू देवी, सेठा देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, कोयल देवी, पार्वती देवी कई महिलाएं शामिल रही।
Published on:
19 Dec 2019 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
