अजमेर. सिंधी लेडीज क्लब की ओर से आयोजित सिन्धीयत जो आइनो- होजमालो में जवाहर रंगमंच पर शनिवार को सिन्धी संस्कृति के अलग-अलग रंग दिखे। होजमालो में झूलेलाल जा पंजड़ा, सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू, सिन्धीयत जी झन्कार, डोक्यूमेन्ट्री, भगत, कथक, सांखियूं के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक धरोहर को बताया। वहीं शहीद हेमू कालाणी के जीवन को भी मंच पर दर्शाया। इस दौरान दर्शक भावुक हो गए। बेस्ट ग्रुप का चयन दर्शकों के वोट से किया गया। महिलाओं ने संभाले इंतजाम
अध्यक्ष दिशा किशनानी ने कहा कि सिन्धी लेडिज क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उन्नति व सिन्धीयत को आगे लेकर जाना है। कुसुम आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने ही सारी व्यवस्थाएं की। क्लब की निर्मला लखवानी, रितु मोतीरामानी, निशा जसवानी, निर्मला लखवानी, भारती बेलानी, पूनम जयनानी, अन्जू शर्मा, बीना लालवानी, कान्ता मनकानी, चन्दा थदानी, पुष्पा ठाकुरी, पूनम गीतान्जली सहित कई महिलाओं ने अभिनय किया। सर्वानन्द स्कूल के 10 बच्चों ने भी अभिनय किया। इस दौरान महेश तेजवानी, कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, पुष्पा साधवानी सहित अन्य मौजूद रहे।
बहिराणा साहिब, भंडारे का आयोजन
इसी तरह सिंधु समिति रामगंज द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब व भंडारे का आयोजन किया। संत धमनदास निरंकारी, संत आत्मदास, भाई फतनदास, राजू राम सहित संतों ने झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। अशोक गाफिल ने भजनों की प्रस्तुति दी।
इनका किया सम्मान
समारोह में पूर्व विधायक हरीश झामनानी, रमेश एच लालवानी, चन्द्र नवानी, जयकिशन लख्यानी, हरकिशन टेकचंदाणी ने महारानी लाडी बाई सम्मान इन्द्रा दरियानी, मास्टर चन्द्र सम्मान गिरधारी लाल पंजाबी, संत कंवरराम सम्मान दिव्य मंघानी, भगवती नवानी दृष्टि निरंकारी, हेमू कालानी पुरषोत्तम दरियानी को सम्मानित किया।
आज यह कार्यक्रम
सिंधी युवा संगठन की ओर से रविवार को सुबह 11 बजे से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या, विमोचन, बुजुर्गों का सम्मान व आतिशबाजी कार्यक्रम प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था होगा।