4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Eid Mubarak: बोहरा मुस्लिमों ने मनाया ईदुल-जुहा पर्व

बोहरा समाज ने बुधवार को ईदुल-जुहा पर्व मनाया। समुदाय का ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ।

Google source verification

बोहरा समाज ने बुधवार को ईदुल-जुहा पर्व मनाया। ताहिरी मस्जिद में सुबह 7 बजे ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे ईद की मुबारकबाद दी। घरों में पकवान बनाए गए। बड़ों ने बच्चों को ईदी के रूप में नकदी तोहफे पेश किए। ब्यावर रोड स्थित समारोह स्थल में समुदाय का ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ।

केसरगंज ईदगाह और मस्जिदों में होगी नमाज
अजमेर. ईद-उल-अजहा पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। ईद के मौके पर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। जायरीन इसकी जियारत कर सकेंगे। इसके अलावा ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।ईद को लेकर मुस्लिम घरों में तैयारियां शुरू हो गई। बाजारों में खरीदारों की रौनक बनी रही। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चाक-चौबंद है। ईदगाह व मस्जिदों के बाहर माकूल पुलिस बंदोबस्त रहेगा। उधर, बोहरा समाज की ईद बुधवार को मनाई जाएगी।

मुस्लिम समुदाय में उत्साहमुस्लिम समुदाय के लोगों में ईदुलजुहा की उत्साहपूवर्वक तैयारियां की जा रही हैं। दरगाह बाजार, नला बाजार, डिग्गी बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी में ईद की खरीदारी का दौर जारी है। कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कॉस्मेटिक आइटम, नगीनों- मोतियों की माला, सजावटी सामान, खाद्य पदार्थों की खरीदारी हो रही है।

घरों में होगी बकरों की कुर्बानी

इस बार बकरों की अच्छी बिक्री हुई है। दौराई-तबीजी, खानपुरा, गगवाना सहित विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में करीब 50-55 हजार बकरों की कुर्बानी होगी। मुस्लिम घरों से लोगों को मिठाई भी बांटी जाएगी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8m3nng

नमाज का वक्त (दरगाह कमेटी के अनुसार)

शाहजहांनी मस्जिद-7 बजे

संदली मस्जिद-7.45 बजे

कलक्ट्रेट मस्जिद-7.45

केसरगंज ईदगाह-8 बजेसूफी मस्जिद सोमलपुर-8 बजे

क्लॉक टावर मस्जिद-8.30 बजे