
Ekta Kapoor: Film producer ekta kapoor ajmer dargah
अजमेर. टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने शनिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। एकता सुबह गरीब नवाज की दरगाह पहुंची। उन्होंने मखमली चादर और गुलाब के फूल पेश किए। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। खादिम सैयद इमरान और सैयद नदीम चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई।
उमड़े प्रशंसक
एकता कपूर के दरगाह आगमन की सूचना मिलते ही प्रशंसक दरगाह और आस-पास के इलाकों में जमा हो गए। लोग उनकी फोटो खींचने, सेल्फी लेने का प्रयास करते रहे। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को लोगों को पीछे धकेलना पड़ा।
कई बार आ चुकी हैं दरगाह
फिल्म अभिनेता जितेंद्र की पुत्री एकता कपूर कई बार दरगाह जियारत कर चुकी हैं। वह टीवी सीरियल और फिल्म बनाने से पहले और उसके बाद ख्वाजा साहब की दरगाह में नियमित हाजिरी देती रही हैं।
Published on:
19 Aug 2023 06:40 pm

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
