
Ajmer Discom : बकाया वसूली के लिए भोंपू व सोशल मीडिया का सहारा
अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम के विद्युत चोरी निरोधक थाना पर्वतपुरा ने मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले में आरोपी प्रेम सिंह ग्राम गढ़ी थोरियान ब्यावर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी इंद्र सिंह रावत ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता वीनम व्यास ने मुकदमा दर्ज करवा था। कनिष्ठ अभियंता ने प्रेम सिंह के घर बिजली चोरी पकड़ते हुए वीसीआर भरते हुए मीटर उतार लिया था। मीटर की लैब में जांच करवाने पर उसमें टेम्परिंग कर बिजली चोरी करना सामने आया। उपभोक्ता पर 42 हजार 453 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इनके खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा
बिजली चोरी के मामले में कनक विहार कॉलोनी निवासी गुड्डी देवी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए मीटर जब्त किया गया। लैब में जांच करवाने पर मीटर में टैम्परिंग पाई गई। इस मामले में 1 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
शिवनाथ पुरा निवासी मदन सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। मीटर जब्त कर उसकी लैब में जांच करवाए जाने पर मीटर में टैम्परिंग पाई गई। उपभोक्ता पर 2 लाख 74 हजार 169 रुपए का जुमाना किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Published on:
29 Jul 2020 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
