20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर को मिली बड़ी सौगात, स्क्रिन पर लाइव देख सकेंगे आरती व रस्में पढ़ें और क्या होगा खास

तीर्थनगरी पुष्कर को खास सौगात मिली है । यहां कुछ दिन बाद ऐसे बदलाव किए जाएंगे कि देश विदेश से पर्यटकों का हूजूम उमड़ेगा।

5 min read
Google source verification
entry plaza will develop in pushkar brahma temple soon

पुष्कर . तीर्थनगरी पुष्कर को खास सौगात मिली है । यहां कुछ दिन बाद ऐसे बदलाव किए जाएंगे कि देश विदेश से पर्यटकों का हूजूम उमड़ेगा। मेला मैदान में मंगलवार दोपहर जनसभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुष्कर तीर्थ का चहुंमुखी विकास करने का दावा दोहराया तथा इसकी धार्मिकता, पवित्रता कायम रखने की भाजपा सरकार की मंशा बताते हुए एक के बाद एक कई विकास योजनाओ की सौगात दे डाली। उन्होंने पुष्कर के विकास के लिए 367 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना की घोषणा की। यह तीर्थनगरी के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी योजना कही जा सकती है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की राशि दो चरणो में खर्च की जाएगी। सरकार चाहती है कि इस योजना के तहत मुख्य पुष्कर में सभी दुकानों व इमारतों का रंग चंदन सा हो ताकि लोगों को पता चले कि यह धार्मिक नगरी है। साथ ही दुकानों के आगे कुंकुम रंग के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि पुष्कर में आने वाले श्रद्धालुओ को यहां पर पूरी तरह से धार्मिकता का एहसास हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्कर आस्था के रंग में रंगेगा।

यह काम संतों-महंतों और आमजन की मदद से पूरा हो सकेगा। इसी योजना में तहत पुष्कर विकास में ब्रह्मा मंदिर, बूढ़ा पुष्कर के साथ साथ वराह मंदिर, भटबाय गण्ेाश मंदिर, सहित कई मंदिर शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुष्कर में आने वाले श्रद्धालुओं का ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है और यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार इसके लिए तत्पर है और यह विकास 36 कौमों की भागीदारी से ही संभव है।

जनसभा में देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के अध्यक्ष एस. डी. शर्मा, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, पालिका पार्षद सहित कई जने मौजूद थे।


श्ंाखनाद व वेदमंत्रों से शुरू हुई जनसभा मेला मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा की शुरुआत धार्मिक संगीत व महादेव के भजन के बीच शंखनाद से हुई। ब्रह्मा-गायत्री वेद संस्थान के रक्तांबरधारी बालकों के वेदपाठ से आयोजन स्थल गूंज उठा। वहीं सैकड़ों-संतों महंतों के मंचासीन होने से जनसभा पूरी तरह से धार्मिक सभा के रूप में नजर आई। मुख्यमंत्री ने भी संतों-महंतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जनसभा में भजन गाए गए तथा संतों का सम्मान भी किया गया।

ब्रह्मा मंदिर का 24 करोड़ से निखरेगा स्वरूप

ब्रह्मा मंदिर में गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर दस बीघा जमीन पर 24 करोड़ की लागत से विशाल एन्ट्री प्लाजा निर्माण आगामी 15 अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। इसके बनने के साथ ही ब्रह्मा मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं संत-महात्माओं को सुविधाएं मिलेगी। इस एन्ट्री प्लाजा में धार्मिक संगीत सुनने को मिलेगे। गऊ शाला, संतों के लिए भोजनशाला, ओपन थियेटर होगा तथा पुष्कर के महात्म्य को भित्ति चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। ब्रह्मा की आरती लाउडस्पीकर से सुनने को मिलेगी। रात होने के साथ ही विशाल गार्डन रंग-बिरंगी संगीतमय रोशनी से जगमगा उठेंगे। मंदिर की सीढिय़ां नहीं चढ़ पाने वाले वृद्धों के लिए विद्युतचलित सीढिय़ां लगाई जाएंगी।

पुष्कर सरोवर में नहीं जाएगा गंदा पानी

पुष्कर सरोवर में गंदा पानी जाने की वर्षों पुरानी संमस्या जल्द खत्म होगी। सरकार की पूरी कोशिश है कि पुष्कर सरोवर का जल निर्मल हो तथा गंदा पानी नही जाए। इसके लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत करके काम भी शुरू कर दिया गया है।

घाटों से बिजली के तार हटाने पर 10 करोड़ स्वीकृत

पुष्कर सरोवर के किनारे घाटों पर लटकते बिजली के तार हटाए जाएंगे। इससे घाटों से चांद व तारों का आसमानी नजारा आसानी से देखा जा सकेगा। पहले चरण में इस योजना में पांच करोड़ खर्च करके भूमिगत केबल डाली जा चुकी है। दूसरे चरण में घाटों से तार हटाने पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कार्य चार चरण में किया जाएगा।

20 बीघा जमीन पर बनेगा हर्बल गार्डन

जयपुर बाईपास रोड पर 20 हेक्टेयर जमीन पर विशाल हर्बल गार्डन विकसित करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें पुष्कर के गुलाब होंगे। हेरिटेज वॉक, साइकिल ट्रेक व पैदल चलने का विशेष ट्रेक बनाया जाएगा तथा यातायात सुगम होगा।

ब्रह्मा मंदिर में नियुक्त हो महंत

जनसभा में षड्दर्शन साधु समाज की ओर से कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री से को ज्ञापन सौंप कर तथा ब्रह्मा मंदिर में महंत नियुक्त करने तथा संतों के लिए मुक्तिधाम की जमीन आवंटन करने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि महंत की गद्दी पर विद्वान, सदाचारी संन्यासी संत परम्परा के अनुसार महंत बनाया जाए।

20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी मुफ्त हवाई यात्रा

पर्यटन प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त हवाई यात्रा पर भेजने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 10 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन के लिए यह सुविधा दी गई थी।

551 करोड़ से निखरेगा 125 मंदिरों का स्वरूप

मुख्यमंत्रई ने कहा कि प्रदेश में 551 करोड़ की लागत से आस्था के केन्द्र 125 मंदिरों का विकास कराए जाने की योजना है। इसमें नाथद्वारा, खाटू श्याम, सहित प्रत्येक जिले के एक प्रमुख आस्था केन्द्र मंदिर में लोक देवताओं का पैनोरमा बनाया जाएगा। इससे भावी पीढ़ी को उनके लोकदेवता के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही पुराने प्राचीन मंदिरों को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिरो को सड़क मार्ग से जोडऩे पर खर्च होंगे 2000 करोड़

34 करोड़ प्रसाद योजना में लगेंगे
पुष्कर में प्रसाद योजना में कुल 44 करोड़ के काम स्वीकृति किए गए है। इनमें से 34 करोड़ रुपए केवल पुष्कर में ही खर्च होंगे।

द सेके्रड पुष्कर फेस्टीवल होगा

पुष्कर में धार्मिकता की कड़ी में आगामी 15 से 17 दिसम्बर तक तीन दिन का द सेके्रड पुष्कर फेस्टीवल होगा। इसमें संत-महात्मा आएंगे और पुष्कर में धार्मिकता का माहौल रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों को सड़क मार्ग से जोडऩे की जरूरत है तथा इसके तहत दो हजार करोड़ के काम स्वीकृत किए गए है। इसमें 84 कोसीय परिक्रमा ब्रिज निर्माण के लिए 234 करोड़, सुमेरपुर कमलेश्वर महादेव मंदिर के लिए 20 करोड़, मेहन्दीपुर बालाजी के लिए 20 करोड़, केला देवी मंदिर से बाहर की परिक्रमा के लिए 33 करोड़, सलेमाबाद मंदिर तक सड़क मार्ग के लिए 12 करोड़, बूढ़ा पुष्कर तक सड़क के लिए 35 करोड़, रूपनारायण एवं नाथद्वारा में 8-8 करोड़, डिग्गी कल्याण मंदिर तक सड़क मार्ग के लिए 55 करोड, चौथ का बरवाड़ा तक के लिए 92 करोड़ खाटूश्याम मंदिर तक के मार्ग के लिए 42 करोड़, मातृकुण्डिया के लिए 8 करोड़, रामदेवरा के लिए 15 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। खरनाल में तेजाजी तक मार्ग के लिए 15 करोड खर्च किए जाएंगे।

विपक्ष केवल पत्थर लगाने में माहिर

जनसभा के दौरान किशनगढ़ हवाई अड्डे की चर्चा करते समय मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल शिलान्यास के पत्थर लगाने में ही माहिर है। इसके बाद क्या काम करना है यह नहीं देखते। किशनगढ़ हवाई अड्डा, झालावाड़, बाड़मेर की रिफाइनरी के पत्थर लगाकर छोड़ दिए। अब भाजपा सरकार काम करवाती है तो कहते हैं कि यह काम उनके कार्यकाल में शुरू किया गया था।

ईश्वर के सहारे कांग्रेस राज के घाटे से पार

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि बिना ईश्वर के आशीर्वाद के सत्ता नहीं चलती है। लोग हमारी सरकार का मजाक उड़ाते हैं लेकिन यह सच है कि पूर्व की कांगे्रस सरकार कर्ज छोड़कर गई थी। लेकिन हमारी सरकार ने विकास के सारे कार्य करवाए। कहां से पैसा आया तथा कैसे आया, यह सब ईश्वर का ही आशीर्वाद है।

याद आए सांवरलाल जाट
जनसभा के दौरान दिवंगत सांसद सांवर लाल जाट समर्थकों ने कई बार नारेबाजी की। इस पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जाट को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा उन्होंने अनुशासित तरीके से दो मंत्रालयों को पार्टी गाइड लाइन के अनुसार आसानी से संभाला। हमें उनकी कमी हमेशा अखरेगी।