1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर नागरिक लगाए एक पौधा, उसकी देखभाल भी करे : गोठवाल

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

छाण. चंबल घड़ियाल पालीघाट क्षेत्र में विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गुरुवार को एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। गोठवाल ने कहा कि प्रकृति और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की मजबूत नींव है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधान नरेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष प्रभुलाल गुर्जर, मुरारीलाल वैष्णव, रघुवीर गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।