1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

खिरनी. कस्बे के लक्ष्मीनाथजी मंदिर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे, जिससे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ चामुंडा माता मंदिर परिसर में पंडित पूरण शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर मुख्य बाजार से होते हुए लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचे। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार कथा महोत्सव 31 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होगा। वृंदावन धाम के कथावाचक आचार्य प्रभु दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में परीक्षित की भूमिका शंभूदयाल सोनी एवं रामजीलाल प्रजापत ने निभाई। आयोजन में मूलसिंह राजावत, रघुनंदन मंगल, मुकेश जांगिड़, हुकम सोनी, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।