
festival in march
हिंदी पंचांग के चैत्र महीने यानि मार्च में व्रत-त्यौंहारों की धूम रहेगी। पूरे महीने विभिन्न त्यौंहार, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम होंगे। ऋतु परिवर्तन के साथ खान-पान और पहनावा में बदलाव होगा। वैवाहिक कार्यक्रम भी होंगे।
1 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होगा। इसके बाद 2 मार्च से चैत्र महीने की शुरुआत होगी। इस दिन धूलंडी होगी। लोग एकदूसरे को रंगों से सराबोर करेंगे। घरों में मिठाई-पकवान बनाए जाएंगे। इसके बाद पूरे महीने तक त्यौंहार, व्रत-उपवास मेले और वैवाहिक कार्यक्रमों का दौर चलेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र माह में कई पर्व और कार्यक्रम होते हैं। यह माह ऋतु परिवर्तन के लिहाज से भी अहम होता है। धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देने लगती है।
होंगे वैवाहिक कार्यक्रम भी
मार्च यानि चैत्र माह में वैवाहिक कार्यक्रम भी होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार 3, 6, 8 को विवाह मुर्हूत बताए गए हैं। इनके अलावा व्यापार प्रारंभ, गृह/ आवास के मुर्हूत भी हैं। चैत्र के बाद वैशाख माह यानि अप्रेल में भी विवाह, व्यापार, आवास और अन्य मुर्हूत आएंगे।
पूरे महीने रहेगी धूम
इस बार पहली मार्च से ही त्यौंहारों की धूम रहेगी। यह सिलसिला होली से हनुमान जयंती चलेगा। इस दौरान लोग व्रत-उपवास रखेंगे। हिंदू धर्म के त्यौंहारों के अलावा मसीह धर्मावलंबी के लोग गुड फ्राइडे मनाएंगे। वे प्रभु यीशू को सलीब पर लटकाने को लेकर आराधना करेंगे। इसी तरह जैन धर्मावलंबी महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाएंगे। वहीं सिंधी समुदाय के लोग भगवान झूलेलाल की जयंती मनाएंगे। इस दौरान अजमेर में खास जुलूस निकाला जाएगा।
गरीब नवाज का उर्स भी मार्च में
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स भी मार्च में शुरू होगा। इसके तहत बुलंद दरवाजे पर उर्स का झंडा चढ़ाया जाएगा। भीलवाड़ा का गौरी परिवार यह रस्म अदा करेगा। इसके बाद एक से छह रजब तक सालाना उर्स का आयोजन होगा। इस दौरान गरीब नवाज की मजार पर पारम्परिक गुस्ल पेश करने के अलावा धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसमें देश-विदेश से जायरीन शिरकत करेंगे।
यह आएंगे त्यौंहार-पर्व
1 और 2 मार्च-होली और धूलंडी
8-9 मार्च-शीतला सप्तमी
12 मार्च-दशा माता व्रत
13 मार्च-पाप मोचनी एकादशी
14 मार्च-प्रदोष व्रत
18 मार्च-चैत्र नवरात्र की शुरुआत, गुड़ी पड़वा
19 मार्च-चेटीचंड
20 मार्च-गणगौर पूजन
25 मार्च-रामनवमी
27 मार्च-कामदा एकादशी
29 मार्च-महावीर जयंती
30 मार्च-गुड फ्राइडे
31 मार्च-हनुमान जयंती
Published on:
28 Feb 2018 06:20 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
