अजमेर

Fire in shop:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हेयर सैलून का हुआ यह हाल…

शहर भर में कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से आगजनी होने पर दुकान मालिक ने भी संदेह जताया है।

2 min read
May 26, 2023
Fire case in Hair cutting and beauty parlour

वैशाली नगर में शुक्रवार सुबह आग से ब्यूटी पार्लर-हेयर कटिंग सैलून धधक उठा। फायर ब्रिगेड और लोगों ने तत्परता से आग पर काबू पाया। इससे इलाके में बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। वैशाली नगर मुख्य सड़क पर दो मंजिला सैलून है। इसमें शुक्रवार सुबह 4 बजे आग लग गई। धुआं निकलते देख क्षेत्रवासी अशोक थडानी ने सैलून संचालक मुजाहिद हुसैन को सूचना दी। इस पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौसम खराब होने से बिजली गुल

अजमेर. पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहा। ज्येष्ठ के मौसम में सुबह फुहारों ने भिगोया। इसके बाद दिनभर धूप के चलते हल्की गर्माहट रही। रात 9.50 बजे 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चली। इससे पेड़ों की डालियां, गमले गिरने के अलावा हल्के सामान उड़ गए। तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर भर में कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से आगजनी होने पर दुकान मालिक ने भी संदेह जताया है।

सुबह से ही घनघोर बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। सुबह 7.30 बजे से बौछारों का दौर शुरू हुआ। पुष्कर रोड, कोटड़ा, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, गंज, दरगाह बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी, नया बाजार, आदर्श नगर इलाके में रिमझिम बरसात का दौर चला। बाद में दिनभर धूप निकली। जिले में शाम 5.30 बजे खत्म हुए 24 घंटे में 35.6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

चली तूफानी हवा

रात 9.50 बजे तेज रफ्तार हवाएं चली। मौसम में धूल घुली दिखी। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गई। गमले गिर गए। टीन-टप्पर और तिरपाल उड़ गए। तेज हवा से बचने के लिए लोगों को रुकना पड़ा।

मौसम हुआ खुशनुमा

हवा चलने, बरसात होने और बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। बीते दस दिन से कड़क धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को राहत मिली। पुष्कर, फाॅयसागर झील, आनासागर चौपाटी पर लोग घूमते नजर आए। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रेनकोट और छाते निकालने पड़े।

मौसम खराब

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रह सकता है। इससे मैदानी इलाकों में बरसात, तेज हवाओं संग अंधड़ चलने की संभावना है। बरसात और बादल छाने से तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा।

Published on:
26 May 2023 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर