scriptFire: बच गए सिलेंडर, वरना हो जाता ब्यावर जैसा हादसा | Fire: LPG Cylinder safe from Fire in ajmer | Patrika News
अजमेर

Fire: बच गए सिलेंडर, वरना हो जाता ब्यावर जैसा हादसा

अगर सिलेंडर फटते तो पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।

अजमेरJan 24, 2020 / 10:21 am

raktim tiwari

gas cylinder safe

gas cylinder safe

अजमेर. सिंधुवाड़ी-आशागंज में लगी आग में बड़ा हादसा (accident) टल गया। आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा की टीम की बदौलत एलपीजी (LPG) के छह सिलेंडर फटने स बच गए।

शुक्रवार को डॉ. मनोहर गुरनानी के घर आग लग गई थी। यहां एलपीजी के करीब छह सिलेंडर भी पड़े थे। आग कुछ सिलेंडर (cylinder) तक पहुंच गई थी। लेकिन आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा की टीम और फायर कर्मियों ने समय रहते सिलेंडर (gas cylinder) बाहर निकाल लिए। अगर सिलेंडर फटते तो पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें

City pride : London और Dubai तक छाईं Ajmer की बेटियां

वरना ब्यावर जैसा हादसा
फरवरी 2018 में ब्यावर में नंद नगर स्थित कुमावत भवन (kumawat bhawan) में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फट गए थे। इससे पूरा भवन ढह गया था। हादसे में करीब 21 लोगों की मृत्यु (death) हो गई थी। यह देश का सबसे बड़ा गैस सिलेंडर (gas cylinder) हादसा माना गया है।
यह भी पढ़ें

जोनल मजिस्ट्रेट निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण करें

दिखी बादलों की टुकडिय़ां, सर्दी ने छुड़ाई धूजणी

जाते जनवरी में सर्दी की रंगत बनी हुई है। सुबह आसमान पर छिटपुट बादल मंडराए। सुर्ख धूप खिली पर शीतलहर ने लोगों के हाड़ कंपकंपा दिए हैं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है।
शुक्रवार अलसुबह से बर्फीली ठंडक बनी हुई है। शीतलहर ने लोगों को धुजा दिया। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस छाई रही। नलों में पानी भी बर्फीला महसूस हुआ। बादलों की टुकडिय़ों के बीच धूप निकली। इसके बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ है। लेकिन शीतलहर से सिहरन बनी हुई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा है।
यह भी पढ़ें

Accident : इधर वाहन पलटने से तो उधर बाइक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

हीटर और अलाव बने सहारा
कड़ाके की ठंड में हीटर और अलाव लोगों का सहारा बने हुए हैं। शहर में जयपुर रोड, वैशाली नगर स्टेशन रोड, बजरंगगढ़ चौराहा, कचहरीर रोड, मदार गेट और अन्य जगह लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिख रहे हैं। घरों-दफ्तरों में हीटर जलते नजर आ रहे हैं। रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

Home / Ajmer / Fire: बच गए सिलेंडर, वरना हो जाता ब्यावर जैसा हादसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो