22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video देर रात हुई अजमेर में ताबड़तोड़ फायरिंग : युवक का सीना भेदकर निकली गोली , वारदात से शहर में फैली सनसनी
Play video

video देर रात हुई अजमेर में ताबड़तोड़ फायरिंग : युवक का सीना भेदकर निकली गोली , वारदात से शहर में फैली सनसनी

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 26 Sep 2018, 1:06 PM IST


अजमेर. दरगाह खादिम मोहल्ले में रात को सम्पत्ति के विवाद में एक परिवार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने इमारत की भूतल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें खादिम परिवार का एक युवक गोली का शिकार हो गया। गोली उसके सीने को भेदते हुए निकल गई। उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस के अनुसार दरगाह के पांच नम्बर छतरी गेट के सामने खादिम मोहल्ला निवासी सैयद खलिक हुसैन के मकान पर मंगलवार रात इमाम बाड़ा निवासी नदीम ने 10-12 साथियों के साथ धावा बोला।

 

आरोपितों ने खलिक हुसैन के मकान के भूतल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर खलिक हुसैन का छोटा बेटा फरदीन (19) सीढिय़ों की रैलिंग के पास आकर देखन लगा। नीचे से ताबड़तोड़ होती फायरिंग में एक गोली फरदीन के सीने को भेदते हुए आरपार हो गई। फरदीन के गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

वारदात के बाद आरोपित नदीम और उसके साथी भाग गए। परिजन घायल फरदीन को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही खादिम समुदाय के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल फरदीन को त्वरित उपचार देते हुए ऑपरेशन का निर्णय किया। दरगाह थाना पुलिस ने फरदीन के पिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

 

ममेरे भाई से था विवाद

आरोपित नदीम का साजिद अली चिश्ती से विवाद है। साजिद ने बताया कि ग्यारह माह पहले नदीम के परिवार ने निजाम गेट स्थित दुकान व मकान का बेचान कर दिया। सम्पत्ति का इकरारनामा भी गया लेकिन मोहर्रम के दौरान नदीम के परिवार की महिलाएं मकान पर गईं और ताला जड़ दिया। मंगलवार को साजिद ने चाबियां मांगी तो विवाद गहरा गया। विवाद पर दोनों परिवार के बुजुर्गो में बातचीत हुई लेकिन नदीम, फसियुद्दीन उर्फ फसी, रूकनू उर्फ कालू, कमालुद्दीन, यावर, रमीज, अजीजुद्दीन, काका, इमाम व इमरान के साथ हथियार लेकर लौटा। उसने खलिक हुसैन के मकान के नीचे से फायरिंग कर दी।

भूतल से 4-5 राउंड फायर
साजिद ने बताया कि नदीम व उसके परिवार के सदस्यों की नीयत बिगड़ गई। आरोपित अब बेची हुई सम्पत्ति को हथियाना चाहता है। खलिक हुसैन ने बताया कि साजिद उसकी बहन का बेटा है। वह इमारत की पहली मंजिल पर रहते हैं जबकि साजिद उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर रहता है। नदीम व उसके साथियों ने भूतल से खड़े होकर सीढिय़ों के पास से करीब 4-5 फायर किए।