17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव ट्राइंगल…पहले महिला के हस्बैंड ने किया पेट्रोल डालकर आत्मदाह , अब प्रेमी ने जहर खाकर दी जान

आत्मदाह करने वाले पति और विषाक्त सेवन से दम तोडऩे वाले फोटोग्राफर प्रेमी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

2 min read
Google source verification
lover cummits sucide in ajmer

huband died and Lover cummits sucide

प्रेम त्रिकोण सामने आने व महिला की ओर से दुराचार का आरोप लगाने के प्रकरण में सोमवार महिला के पति के आत्मदाह करने के बाद विषाक्त सेवन करने वाले फोटोग्राफर की जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मदनगंज थाना पुलिस ने आत्मदाह करने वाले पति और विषाक्त सेवन से दम तोडऩे वाले फोटोग्राफर प्रेमी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

थानाप्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि आर.के. लिंक रोड क्षेत्र में रहने वाले छगनलाल यादव (३५) ने मंगलवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उस पर आत्मदाह करने वाले प्रेम सिंह की पत्नी ने रविवार रात दुराचार के आरोप का मामला दर्ज कराया था। दुराचार के आरोप लगने से आहत छगन ने सोमवार सुबह विषाक्त सेवन लिया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था।

जबकि प्रेमसिंह ने सोमवार दोपहर उदयपुर कलां क्षेत्र में राजमार्ग किनारे अपनी मोटरसाइकिल का पेट्रोल निकालकर आत्मदाह कर लिया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार शाम जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शत-प्रतिशत झुलसने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अलग-अलग मामले दर्जकर मदनगंज एवं किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

बड़े भाई कैलाशचन्द यादव ने बताया कि छगनलाल को विषाक्त सेवन करने पर जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सोमवार रात छगन के मना करने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग कर्मचारी हरीश ने लापरवाही बरतते हुए उसे नींद का इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन लगने के बाद छगन को होश में नहीं आया। उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

ढाई साल से थे प्रेम संबंध

रिश्तेदार व मित्रों ने बताया कि महिला के छगनलाल से ढाई साल से ज्यादा समय से संबंध थे। छगन ने अपने एक मित्र को महिला के प्रेम पत्र व मोबाइल भी सुपुर्द किया। मोबाइल में उसकी बेगुनाही के सबूत हैं। छगनलाल ने पुलिस को मृत्यु पूर्व दिए बयान में भी महिला से ढाई साल से प्रेम संबंधों की बात कबूली थी।