
दस्यु केशव गुर्जर के तीन भाइयों और एक गुर्गे पर पांच-पांच हजार का इनाम
धौलपुर. जिले के एकमात्र दस्यु सरगना, तीन राज्यों के मोस्ट वान्टेड तथा डेढ़ लाख के इनामी केशव गुर्जर पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किए हैं। केशव गैंग की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से इनामों की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि केशव गैंग में शामिल केशव के तीन सगे भाइयों और एक अन्य गुर्गे पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। केशव गुर्जर के सगे भाइयों टपुआ सायपुर निवासी नरेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर और छोटू उर्फ गब्बर गुर्जर तथा गैंग के सक्रिय सदस्य सकरघटा थाना मासलपुर करौली निवासी पिंटू गुर्जर पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
21 मार्च को हुई थी आखिरी मुठभेड़
दस्यु केशव गुर्जर की तलाश में डांग क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही पुलिस को इस साल 21 मार्च की देर शाम मुखबिर से कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर, उसके भाई शीशराम तथा साथी बंटी पंडित के एक स्थान पर होने की सूचना मिली। सीओ सिटी प्रवेन्द्र महला के नेतृत्व में बाड़ी सदर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। छज्जेवाई के जंगलों में मुखबिर के बताए गए स्थान पर जाकर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की और डकैत को समर्पण करने के लिए कहा। इस पर दस्यु केशव तथा उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके चलते पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की थी।
27 दिसंबर 2020 को मुठभेड़ के बाद से है फरार
27 दिसंबर 2020 की देर रात धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में पडऩे वाले गांव गुर्जर खानपुर और पगुली के पास 132 केवी जीएसएस के निर्माणधीन बिजलीघर पर तीन राज्यों के मोस्ट वॉन्टेड और डेढ़ लाख रुपए के इनामी दस्यु केशव गुर्जर के गिरोह ने धावा बोल दिया था। इस दौरान वहां मजदूर बनकर बैठे पुलिस कमांडो के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई थी। तब पकड़े गए डकैत देवेंद्र गुर्जर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तार किए गए देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह के सरदार डकैत केशव गुर्जर और उसके सहयोगी शीशराम गुर्जर को भी गोली लगी है। हालांकि, तब पुलिस 15-20 दिन कॉम्बिंग के बावजूद केशव को ढूंढ नहीं पाई थी। तभी से वह फरार चल रहा है।
बजरी माफियाओं पर भी इनाम
पुलिस अधीक्षक ने कौलारी थाना के मानपुर में पुलिस पर हमला करने वाले तथा अन्य वांछित बजरी माफियाओं पर भी पांच-पांच सौ रुपए का इनाम घोषित किया है। मानपुर निवासी हरेन्द्र गुर्जर, रामावतार गुर्जर, पंकज गुर्जर, अप्पो उर्फ पुष्पेन्द्र गुर्जर, सोनू गुर्जर, ऐसवीर गुर्जर, सुरेन्द्र उर्फ गोटे गुर्जर, रामबाबू गुर्जर, खौटिया उर्फ रिषभ गुर्जर, राकेश गुर्जर तथा सुनील गुर्जर एवं चौकीपुरा हाल गुर्जर कॉलोनी निवासी हीरो गुर्जर, रिठौरा सरायछोला मुरैना निवासी रामप्रकाश गुर्जर तथा रामभगत गुर्जर पर पांच-पंाच सौ रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
Published on:
11 Oct 2022 12:51 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
