21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video….स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर दरगाह के बाहर बरसाए गए फूल

झांकियों से दिया महिला शक्ति का संदेश  

Google source verification

अजमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को सधे हुए कदमों के साथ पथ संचलन निकाला। अनुशासित पथ संचलन से आमजन भी प्रभावित हुए। संचलन मार्ग में कई स्थानों पर झांकियां सजाई गई। जिनमें भक्ति और महिला शक्ति की सीख दी गई। इस दौरान ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

ऊर्जावान बनें स्वयंसेवक

राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा कि संघ को समझना है तो शाखाओं में जाकर देखिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रत्येक कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करने का संदेश दिया। शाखाओं में अच्छे कार्यक्रम होंगे तो अच्छे स्वयंसेवक तैयार होंगे।

संचलन सुबह 10 बजे सुभाष उद्यान से प्रारंभ हुआ। 10.47 बजे रामप्रसाद घाट पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह संचलन का स्वागत किया गया। रामप्रसाद घाट पर सभा में राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान, प्रांत संघचालक जगदीश राणा, विभाग संचालक बसंत कुमार विजयवर्गीय मंचासीन रहे।

झांकियां पहली बार

गांधी भवन चौराहे पर महादेव झांकी, घसेटी मौहल्ले में श्रीराम, नया बाजार चौपड़ पर पन्ना धाय उदय सिंह, आगरा गेट पर नारी शक्ति, गंज में भक्त शिरोमणि मीरां सहित अन्य झांकियां सजाई गई।

दरगाह बाजार में फूल वर्षा

संचलन का जगह-जगह स्वागत किया। दरगाह बाजार में अल्पसंख्यकों के साथ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, पार्षद राजू साहू, कृष्णकुमार त्रिपाठी, अशोक मुद्गल सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान के नेतृत्व में दरगाह बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री मोइन खान, जैनुल आबेदीन, सतीश बंसल, सरदार तेजपाल सिंह साहनी, इमरान खान, शादाब खान, महबूब खानपुरा, अजमत उल्लाह, इशरत परवीन, शहजाद खान, अमान खान आदि मौजूद रहे।