
politician not pay cicuit house bill
सर्वोच्च पदों पर आसीन रहे कई राजनेता प्रदेश के सर्किट हाउस में रह कर चले गए लेकिन बकाया आज तक नहीं चुकाया।
उनके खातों में पिछले 25 से 30 सालों से बकाया राशि बोल रही है। कमाल की बात है कि सरकारों ने भी इनसे वसूली की कोई कार्रवाई नहीं की और राजनेताओं को भी राशि चुकाने की कोई चिंता नहीं।
प्रदेश के प्रमुख सर्किट हाउसके बकायादारों में कई दिग्गज नेता के नाम सामने आए। इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत से लेकर पूर्व राज्यपाल बलिराम भगत सहित कई मंत्री शामिल है। इनमें से कुछ नेता तो दिवगंत हो चुके हैं।
बकाया राशि को लेकर सरकार भी हर साल ऑडिट पैरा बनवाकर इतिश्री कर लेती है। किसी ने भी उक्त राजनेताओं, उनके परिजन या जिम्मेदार अधिकारियों से राशि वसूलने की जहमत नहीं उठाई। सूचना का अधिकार कानून के तहत आरटीआई कार्यकर्ता तरुण अग्रवाल ने सर्किट हाउस के बकायादारों की सूची जुटाई है।
कुछ प्रमुख नेताओं के बकाया ब्यौरा
1- सर्किट हाउस चूरू
बलिराम भगत राज्यपाल 1997 1822.
अंशुमान सिंह कार्यवाहक राज्यपाल 2002 4249.
भैरोंसिंह शेखावत पूर्व सीएम 1998 3064.
इंद्रकुमार गुजराल पूर्व प्रधानमंत्री 1997 2175.
भैरोंसिंह शेखावत पूर्व उपराष्ट्रपति 2004 2314.
ओमप्रकाश चौटाला पूर्व सीएम हरियाणा 2004 819.
अमराराम चौधरी राजस्व मंत्री 2017 1216.
नरेन्द्र नागर खानपुर, झालावाड़ विधायक, 2017 1199.
शोभारानी कुशवाहा धौलपुर एमएलए 2017 1220.
तन्मय कुमार सीएम सचिव 2017 1210.
जोधपुर सर्किट हाउस
बलिराम भगत पूर्व राज्यपाल 1994 से 1996 19,403.
एन. एल. टिबरेवाल पूर्व राज्यपाल 1998 - 99 5756.
कोटा सर्किट हाउस प्रहलाद गुंजल विधायक 2017 100.
धीरज गुर्जर विधायक 2017 208.
सी. पी. शर्मा सांसद चित्तौडग़ढ़ 2017 110.
राजेश पायलट पूर्व सांसद दौसा 1993 2557
फारूक अब्दुल्ला पूर्व सीएम जेएंडके 1997 1957
कल्याण सिंह पूर्व सीएम 1997 1732.
बीकानेर सर्किट हाउस
सुखदेव प्रसाद पूर्व राज्यपाल 1989 994.
चैन्ना रेड्डी पूर्व राज्यपाल 1992 20,869.
अंशुमान सिंह पूर्व राज्यपाल 2000 312.
निर्मलचंद्र जैन पूर्व राज्यपाल 2003 5000.
मदनलाल खुराना राज्यपाल 2003 716.
बाड़मेर सर्किट हाउस
चंद्रभान पूर्व उर्जामंत्री 2013 1625.
परसराम मोरदिया पूर्व हाउससिंग बोर्ड अध्यक्ष 2012 3663.
मनन चतुर्वेदी अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग 2017 3663.
प्रतापसिंह खाचरियावास जयपुर विधायक 2017 1219.
अर्जुनराम मेघवाल केन्द्रीय मंत्री 2016 2324.
पाली सर्किट हाउस
प्रकाश टांटिया अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग 1110 .
सुरेन्द्र गोयल विधायक व पंचायतराज मंत्री 2556 .
वासुदेव देवनानी शिक्षा राज्य मंत्री 560.
ओटाराम देवासी गौपालन मंत्री 2024.
कालीचरण सर्राफ चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री 1471
ओ. पी. माथुर राज्य सभा सांसद 425.राजेन्द्र राठौड़ मंत्री 550.
धौलपुर सर्किट हाउस
उषा पूनिया पूर्व मंत्री 2013 1659.
राजेन्द्र गहलोत पूर्व मंत्री 2013 1400.
अजमेर सर्किट हाउस
लालू प्रसाद यादव पूर्व सीएम बिहार 2005 705.
भैरोसिंह शेखावत पूर्व सीएम 2002 2500
किशन मोटवानी पूर्व मंत्री 2003 3518.
Published on:
04 Jun 2017 04:33 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
