12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशुपालक से एक लाख की ठगी, 9 बकरे लेकर भागा बदमाश

ठगों ने पशुपालक से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Nupur Sharma

Jul 02, 2023

patrika_news_4.jpg

अजमेर। ठगों ने पशुपालक से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। बदमाशों ने पीड़ित को 9 बकरों का सौदा कर 4 हजार रुपए दे दिए। बाद में आरोपी बकरे लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


यह भी पढ़ें : 3 सप्ताह से मचा रहे थे पुराने भीलवाड़ा में उत्पात, अब 25 बंदरों को पिंजरे में किया बंद

बदनौर थानान्तर्गत आसींद निवासी गणपत ने बताया कि वह 28 जून को ईद-उल-अजहा पर 9 बकरों की बिक्री करने आया था। ब्यावर रोड बकरा मंडी पर 3 महिलाओं सहित 7 जने उसके पास बकरे खरीदने पहुंचे। उन्होंने 7 बकरों का सौदा 1 लाख 5 हजार रुपए में तय किया। उन्होंने 4 हजार रुपए एडवांस राशि भी दे दी।


यह भी पढ़ें : रोज-रोज के झगड़े और बीमारी से परेशान होकर बेटे ने कर दी मां की हत्या

गणपत व उसका दोस्त 7 बकरे लेकर परबतपुरा बाइपास पहुंचे। ठगों ने दोनों को बकाया 1 लाख 1 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया और बकरे लेकर फरार हो गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो पशुपालकों को ठगी का संदेह हुआ। बाद में उन्होंने रामगंज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।