नहीं होंगे मेले-सार्वजनिक महोत्सव
शहर में प्रतिवर्ष वैशाली नगर, आदर्श नगर न्यू केसरी कॉलोनी, पंचशील, माकड़वाली रोड, बी. के. कौल नगर, कोटड़ा, रामगंज, गुलाबबाड़ी, मदार गेट, पुरानी मंडी, नया बाजार, पुष्कर रोड अजयनगर, नसीराबाद रोड, तेापदड़ा, नाका मदार, शास्त्री नगर, बिहारी गंज, केसरगंज, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, अजयनगर और अन्य स्थानों पर विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पारम्परिक मेले और सार्वजनिक गणेश महोत्सव नहीं होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सतर्क रहेंगी।