30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले…गहलोत को राजनीति में अनुभव लेकिन भूल गए कांग्रेस के फैसले

ajmer news : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद को राजनीति का खिलाड़ी समझते हैं, लेकिन वे अल्पज्ञानी हैं। उन्हें मोदी राज में लोकतंत्र खतरे में दिखता है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में जितने विध्वसंक फैसले लिए गए, वे शायद भूल गए। दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप से पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 1 Dec 2019, 2:24 PM IST

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले...गहलोत को राजनीति में अनुभव लेकिन भूल गए कांग्रेस के फैसले

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले...गहलोत को राजनीति में अनुभव लेकिन भूल गए कांग्रेस के फैसले

अजमेर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया (satish punia) ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद को राजनीति का खिलाड़ी समझते हैं, लेकिन वे अल्पज्ञानी हैं। उन्हें मोदी राज में लोकतंत्र खतरे में दिखता है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में जितने विध्वसंक फैसले लिए गए, वे शायद भूल गए। दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप से पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया ने शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह कहा। गहलोत की ओर से मोदी सरकार को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि गहलोत को राजनीति का अनुभव हो सकता है लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि उन्हीं की पार्टी की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने ही देश में आपातकाल लगाया था। इतना ही नहीं 81 बार धारा 356 का दुरुपयोग किया गया। वर्ष 1980 में हरियाणा में देवीलाल की जगह भजनलाल सीएम बना दिए गए। राजभवन से मनमाने फैसले लिए गए। पूनिया ने कहा कि गहलोत अपनी पार्टी के कृत्य भूलकर मोदी राज को कोस रहे हैं।

READ MORE : भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी नए साल में - पूनिया

काबू में होंगे प्याज के दाम

प्याज के बढ़ते दाम को लेकर किए गए सवाल पर पूनिया ने कहा कि इस तरीके का असंतुल कई बार देखने को मिला है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की अस्थिरता नहीं होगी। उन्होंने माना कि आलू और प्याज के कारण सरकारें भी गिर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आलू-प्याज और जरूरत की चीजों के दाम काबू में होंगे।

जल्द पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

आर्थिक विकास दर गिरने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी जैसे कड़े फैसले लिए हैं। आरबीआई से पैसा उधार लेकर बैंकों को दिया गया है। जीएसटी के स्लैब्स को सरल किया गया है। सरकार अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुटी है। एक-दो साल में इसके सकारात्मक परिणाम दिखने को मिलेंगे।

न उनकी जीत, न हमारी हार

महाराष्ट्र में हुए सियासी ड्रामेबाजी, निकाय चुनावों में हार और मोदी का जादू फीका पडऩे से जुड़े सवाल पर पूनिया ने कहा कि मोदी 130 करोड़ जनता के प्रतिनिधि हैं। वे कोई जादूघर नहीं है। मोदी भ्रष्टाचार को जड़-मूल से समाप्ति में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में न तो कांग्रेस जीती है और न भाजपा हारी है।