मुख्य डाकघरों के अलावा द्विपदीय डाकघरों में मार्च तक आधार किट पहुंच जाएगी। इसके बाद इन डाकघरों में आधार कार्ड नामांकन व अपडेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें अजमेर में 28, ब्यावर में 15, भीलवाड़ा में 21, चित्तौडगढ़़ व प्रतापगढ़ में 17, डूंगरपुर बांसवाड़ा में 12, कोटा, प्रतापगढ़ व बारां में 30, टोंक व बूंदी में 11, उदयपुर व राजसमन्द में 36 सहित 170 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।