
mahatma gandhi
रक्तिम तिवारी/अजमेर.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन सफर को जीवंत करने के लिए हरिभाऊ उपाध्याय नगर में गांधी स्मृति उद्यान बनेगा। इसमें 7.7. करोड़ रूपए की लागत आएगी। उद्यान 23 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया जाएगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गांधी स्मृति उद्यान का निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित दाहरसेन स्मारक के पास करीब 23 हजार वर्ग फीट खाली भूमि को चिन्हित किया गया है। यहां प्राकृतिक पहाड़ों एवं अन्य संरचनाओं को यथावत रखा जाएगा। स्मृति उद्यान की डिजाइनिंग यह सब इसका हिस्सा होंगे।
देख सकेंगे बापू का जीवन दर्शन
कलक्टर राजपुरोहित ने बताया कि गांधी स्मृति उद्यान में महात्मा गांधी के जीवन एवं दर्शन से जुड़े पहलुओं को स्थान दिया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी की लगभग 15 फीट बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा को इस प्रकार से लगाया जाएगा जिसे ड्रोन के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। ऊंचाई से देखने पर महात्मा गांधी की आकृति पूरे उद्यान में नजर आएगी। उनके दर्शन से संबंधित चरखा, चश्मा, लाठी, खड़ाऊ एवं तीन बन्दरों को भी स्थान दिया जाएगा। स्मृति उद्यान में सेल्फी पॉइंट विकसित किए जाएंगे। इससे युवा वर्ग महात्मा गांधी के दर्शन को समझ सकेंगे।
पुस्तकालय और कियोस्क
स्मृति उद्यान के एक भवन में प्रदर्शनी, पुस्तकालय एवं कियोस्क बनाए जाने का प्रावधान है। इशमें गांधीजी के जीवन संघर्ष पर आधारित रेप्लिका भी शामिल होगी। इनमें महात्मा गांधी के जीवन के विविध पक्षों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान की झलक भी देखने को मिलेगी।
Published on:
06 Sept 2020 06:27 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
