
DRM order to stop good train
ब्यावर।
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने ब्यावर से रनिंग थ्रू निकल रही एक मालगाड़ी को रुकवा दिया। तकरीबन बीस मिनट बाद रेलवे अधिकारियों ने टे्रन की जांच कर उसे आगे रवाना किया। डीआरएम चावला अपनी टीम के साथ वीआईपी रूम के निकट खड़े होकर डीएफसी निर्माण कार्य की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान जोधपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी दो नम्बर टे्रक से निकल रही थी। टे्रन के इंजन के पीछे कुछ डिब्बे एक के बाद एक खुले हुए थे। इन डिब्बों में से अंदर रखा सामान साफ नजर आ रहा था। मालगाड़ी के वैगन के गेट खुले देख उन्होंने साथ खड़े अधिकारियों को टे्रन रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इशारा भी किया लेकिन टे्रन स्टेशन मास्टर कक्ष तक पहुंच गई। अधिकारियों ने मोबाइल से निर्देश देकर टे्रन को रुकवाया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम विवेक रावत, डीसीएम अतुल श्रीवास्तव, महेश मीणा, दीपक शर्मा मौजूद थे।
आपका वॉकी टॉकी कहां है
टे्रन को रुकता नहीं देख डीआरएम ने अपने पास खड़े स्टेशन अधीक्षक एलआर मीणा से उनका वॉकी टॉकी मांगा। लेकिन किसी के पास वॉकी टॉकी नहीं था। मीणा की भी यही स्थिति थी। वॉकी टॉकी स्टेशन पर कितने हैं इसकी सूची भी उन्होंने मांग ली।
क्या सुरक्षा है सामान की
मालगाड़ी के वैगन के गेट खुले देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि रास्ते में कोई सामान वैगन से नीचे गिर जाए तो किसकी गारंटी है। गेट खुला देख उन्होंने टे्रन रुकवाकर उसे वापस सीज करवाया। डीआरएम ने अधिकारियों को ट्रेन या मालगाड़ी को केवल रनिंग थ्रू निकालने तक ही सीमित नहीं रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाड़ी स्टेशन से निकालना ही काफी नहीं है। आपको उसकी सुरक्षा पर नजर भी रखनी है।
कौन है गार्ड लोको पायलट
डीआरएम ने टे्रन के लोको पायलट व गार्ड के बारे में जानकारी भी ली। यह किस जोन के हैं। आगे पीछे इंजन होने के बावजूद किसी ने इस पर ध्यान नहीं देना गंभीर माना। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा उपायों और उपकरणों के प्रति लापरवाह होने पर नाराजगी जताई। डीआरएम ने चेताया कि भविष्य में ऐसी गलतियां हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
06 Apr 2018 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
