2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार होगा गुप्ता

बेनामी संपत्ति बेचान का मामला: अलवरगेट थाना पुलिस आज लगाएगी कोर्ट में अर्जी  

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Sep 17, 2021

जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार होगा गुप्ता

जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार होगा गुप्ता

अजमेर. जमीन कारोबार में फर्जी दस्तावेज बनाकर बेनामी सम्पत्तियां बेचने के मामले में मास्टर माइंड व बीसी संचालक प्रमोद गुप्ता को अलवरगेट थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार करेगी। गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद शहर के कई और लोगों के नाम भी खुलेंगे।शहर में फर्जी दस्तावेजों से बेनामी सम्पत्तियों की खरीद-फरोख्त के खुलासे के बाद अब अलवर गेट थाना पुलिस बीसी संचालक बिहारीगंज निवासी प्रमोद गुप्ता को अजमेर सेन्ट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी। पुलिस की ओर से शुक्रवार को गुप्ता के प्रोडक्शन वारंट का प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि गुप्ता को अलवरगेट थाना पुलिस ने 2019 में हजारों लोगों की बीसी का पैसा हड़पने के मामले में परिवार समेत गिरफ्तार किया था। तब से ही प्रमोद गुप्ता जेल में है।
कई नेताओं के आए नाम

प्रकरण में प्रोपर्टी व्यवसायी मनोज खंडेलवाल, मनोज गुरबानी, प्रकाश रामचन्दानी, नीतू टेवानी व कम्प्युटर ऑपरेटर मनीष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रकरण में गिरफ्तारियों व जब्त बेनामी सम्पत्तियों के दस्तावेज में शहर के कई पुराने और बड़े नेताओं के भी नाम पता चले हैं। पुलिस उनकी लिप्तता के साक्ष्य जुटाने के बाद पूछताछ के लिए बुलाने और गिरफ्तारी का निर्णय लेगी।
गिरवी रखी थीं बेनामी सम्पत्तियां

गुप्ता ने जिनसे पैसा उधार लिया उनके पास बेनामी सम्पत्तियों को गिरवी रखा था। जबकि इनके दस्तावेज जरूरतमंदों ने बीसी संचालक प्रमोद गुप्ता के यहां गिरवी रखे थे। लेकिन गुप्ता ने उन दस्तावेजों से ही बाजार से पैसा उठा लिया। गुप्ता के जेल जाने के बाद शहर में इन बेनामी सम्पत्तियों को बेचकर अपनी रकम निकालने वाला गिरोह सक्रिय हो गया था।

इनका कहना है...
प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रमोद गुप्ता को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद प्रकरण में सामने आए नामों की लिप्तता स्पष्ट हो सकेगी। शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगाी।

सुनिता गुर्जर, थानाप्रभारी अलवर गेट

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग