30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपेक्षित बालिकाओं के स्वास्थ्य को जांचा

बालिकागृह लोहागल में चिकित्सा शिविर आयोजित चिकित्सा विभाग टीम में जांच कर दी नि:शुल्क दवाइयां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 4 Oct 2019, 11:25 PM IST

उपेक्षित बालिकाओं के स्वास्थ्य को जांचा

उपेक्षित बालिकाओं के स्वास्थ्य को जांचा

अजमेर. नवरात्र में निराश्रित एवं उपेक्षित बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच को लेकर लोहागल स्थित बालिकागृह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान आवासीय बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

राजस्थान पत्रिका एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र एवं समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत बाल दिवस पर इन निराश्रित एवं उपेक्षित बालिकाओं, किशोरियों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में इन बालिकाओं एवं किशोरियों के बताए अनुसार उनकी बीमारी का इलाज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. के. सोनी के निर्देशन में पुलिस लाइन डिस्पेंसरी से डॉ. ज्योत्सना रंगा, डॉ. मीना कोटिया ने सेवाएं देकर बालिकाओं, किशोरियों को परामर्श व नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई। इनके साथ नर्सिंग स्टाफ में मीना कुमारी, मंजू यादव ने भी सेवाएं दीं। शिविर में बालिका गृह की अधीक्षक अदिति माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।

पत्रिका की पहल अच्छी

समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत बाल दिवस पर चिकित्सा शिविर का आयोजन राजस्थान पत्रिका की अच्छी पहल है। बालिकागृह की 44 बालिकाओं/किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

अदिति माहेश्वरी, अधीक्षक, बालिकागृह