19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…रमजान का मुकद्दस महीना शुरू, पहला रोजा आज

इबादत : रोजेदारों ने पढ़ी तरावीह की नमाज

Google source verification

अजमेर. रहमत और बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया है। रमजान का पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। चांद की घोषणा के बाद गुरुवार रात रोजेदारों ने पहली तरावीह की नमाज पढ़ी। तरावीह की नमाज में अकीदतमंद की भीड़ नजर आई। रमजान मुबारक का चांद देखने के लिए गुरुवार को शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी की सदारत में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान चांद नजर आ गया। इस पर ख्वाजा साहब की दरगाह में नगाड़े बजाकर चांद की घोषणा की गई। इसके साथ ही इबादतों का दौर शुरू हो गया। ख्वाजा साहब की दरगाह स्थिति मस्जिदों में गुरुवार को तरावीह की नमाज में कई अकीदतमंद शामिल हुए।
पहला रोजा आज

रोजेदार शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे। रमजान का पूरा महीना इबादतों में गुजरेगा। रोजेदार तड़के जल्दी उठकर रोजे की नीयत करेंगे और दिनभर विशेष इबादत करेंगे। शाम को रोजा अफ्तार के वक्त रोजा खोलेंगे। रमजान का पहला अशरा रहमतों का होता है। इस महीने में अल्लाह रहमत के दरवाजे खोल देते हैं।

शुरू होगा रोजा अफ्तारी का दौर
रमजान के महीने में जगह-जगह रोजा अफ्तारी का दौर चलेगा। धार्मिक नगरी अजमेर में रोजा अफ्तार के दौरान कौमी एकता के नजारे देखने को मिलेंगे।