अजमेर

एस्कैप चैनल से सटा मकान धराशायी, दो अन्य मकान व दीवार भी ढहे

जनहानि नहीं : शहर के गढ़ी मालियान, सुंदरविलास, पुरानी मंडी सोलथंभा में भी जर्जर मकान-दीवार गिरे , प्रशासन ने एस्कैप चैनल के गेट बंद करवाए शहर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब नजर आने लगा है। गुरुवार को तीन अलग-अलग जगह मकान व दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि मकान काफी समय से अनुपयोगी थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

2 min read
Jul 20, 2023
एस्कैप चैनल से सटा मकान धराशायी, दो अन्य मकान व दीवार भी ढहे

अजमेर. शहर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब नजर आने लगा है। गुरुवार को तीन अलग-अलग जगह मकान व दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि मकान काफी समय से अनुपयोगी थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आनासागर एस्कैप चैनल से सटे सुंदर विलास क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। पुरानी मंडी, सोलथंभा भवन के पीछे सूना मकान भी गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे ढह गया। गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक दीवार ढह गई। एहतियातन निगम प्रशासन ने आनासागर झील के एस्कैप चैनल के गेट बंद कर दिए हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी भवन व दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं हैं।केस संख्या एक

आनासागर एस्कैप चैनल में पानी के तेज बहाव के चलते सुंदर विलास क्षेत्र की गली नंबर तीन व चार से सटा महादेव ढाबे के पास एक तिमंजिला मकान गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे धराशायी हो गया। सूचना मिलने के बाद जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित एवं निगम आयुक्त सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मकान का मलबा एस्कैप चैनल में गिरा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौरसिया ने बताया कि पानी के तेज बहाव से कुछ घंटों पहले ही आभास हो गया था कि अब मकान कभी भी गिर सकता है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में कंपन हुआ और धमाके के साथ कुछ ही क्षणों में मकान धराशायी हो गया। मकान में कोई नहीं रहता था, काफी समय से यह खंडहर हो गया था।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि एस्कैप चैनल की दीवारों पर बनाए मकानों का कुछ हिस्सा ढह गया।सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची व राहत कार्य शुरू किया। पानी के बहाव क्षेत्र में गिरे मलबे को पोकलेन मशीन से हटाने का काम शुरू कर दिया।

केस संख्या दो

पुरानी मंडी स्थित सोलथंबा भवन के पास गली में बरसों पुराना खाली मकान बारिश की वजह से जर्जर होकर गिर गया। मकान काफी समय से बंद था। गनीमत रही कि उस दौरान मकान के आसपास कोई नहीं था। वैसे आसपास में कई मकान होने की वजह से आवागमन चालू रहता है।केस संख्या तीन

गढ़ी मालियान क्षेत्र में नाले के पास बनी दीवार का हिस्सा ढह जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

एस्केप चैनल की दीवार से लगते जर्जर मकान करवाए खाली

- 29 जर्जर मकान चिन्हित किए, मकान मालिकों को नोटिस जारी

- एस्कैप चैनल से मलबा हटाने का काम शुरू- आनासागर के गेट 24 घंटे के लिए बंद

इनका कहना है ...

जर्जर हाल तीन मकान चिन्हित कर सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। आमजन से भी आग्रह किया गया है कि वह जर्जर मकानों की सूचना निगम को देें व उनके मकानों की कमजोर दीवार आदि है तो उसकी मरम्मत कराएं।

दिव्या सिंह , निगम उपायुक्त (प्रशासन)

Published on:
20 Jul 2023 11:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर