15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन पर मां के पास सो रही बच्ची से हैवानियत, मुंह दबाकर उठा ले गए, बोगी में खून से लथपथ बेहोश मिली

Rajasthan Big News: बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है। अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच का यह मामला है।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Big News: अजमेर जिले से बड़ी खबर है। 11 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी की गई है। वह अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। इस दौरान उसका अपहरण हो गया। उसके बाद वह खड़ी रेल के एक कोच में बदहवास हालात में मिली। उसके शरीर पर कई जगहों पर दांतों से काटने के निशान थे, जिनमें से खून रिस रहा था। जीआरपी पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना देर रात करीब तीन बजे के करीब की है। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है। अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच का यह मामला है।

जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि मामले में जीआरपी व आरपीएफ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। बच्ची को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के जायरीन जियारत करने आए थे। परिवार के दस से बारह लोग एक साथ ही थे। रात करीब नौ बजे के बाद प्लेटफार्म पर ही सो गए थे। आज इनको वापस जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन कल देर रात बच्ची लापता हो गई। परिवार को जानकारी मिली तो आज तड़के करीब चार बजे जीआरपी को सूचना दी गई। जांच शुरू की गई तो करीब साढे़ चार बजे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से बालिका को दस्तयाब किया। बालिका के साथ मारपीट हुई है और मेडिकल कराया गया है। वह बदहवास हालात में थी। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं जिनमें से खून रिस रहा था। उसक कमर के निचले हिस्से में भी चोट सामने आई हैं। उसके साथ रेप हुआ है। बच्ची फिलहाल पर्चा बयान देने के हालात में भी नहीं है। उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती किया गया है।