24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है राजस्थान का लखपति भिखारी, लेकर चलता है 1.69 लाख का iPhone 14 Pro Max, VIDEO वायरल

Lakhpati Beggar: वायरल वीडियो में भिखारी ने बताया कि उसने ये महंगा फोन मांगकर इकट्ठा किए गए पैसों से खरीदा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Jan 2025, 1:54 PM IST

Lakhpati beggar

राजस्थान में अजमेर उर्स के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक भिखारी के पास iPhone 14 Pro Max देखा गया। चौंकाने वाली बात ये है कि इस फोन की कीमत करीब 1.69 लाख रुपए है।

वीडियो में भिखारी ने बताया कि उसने ये महंगा फोन मांगकर इकट्ठा किए गए पैसों से खरीदा। लोग ये जानकर हैरान हैं कि जहां कुछ लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं यह भिखारी लग्जरी फोन इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ इसे मजाकिया बता रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह भिखारी असली जरूरतमंद है?

यहां देखें वीडियो

जयपुर में अनोखा अभियान

वहीं दूसरी तरफ जयपुर में भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनोखा अभियान चलाया गया था। जयपुर नगर निगम ने 60 से अधिक भिखारियों का रेस्क्यू कर उन्हें पुनर्वास केंद्र में रखा था। उनके अच्छे जीवन के लिए उन्हें पुनर्वास केंद्र में रहने और भोजन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भिखारियों को भीख मांगने से मुक्त करना है। इसके लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग भी जा रही है। भिखारियों को पुनर्वास केंद्र में उनकी काबिलियत और हुनर के हिसाब से उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के सरकारी स्कूल में शिक्षक नेता और महिला शिक्षक कर रहे थे अश्लील हरकत, वीडियो वायरल के बाद एक्शन