31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनासागर झील को नालों से मुक्त कराने में लगेंगे दो साल!

स्मार्टसिटी के तहत अलग से तैयार की डीपीआर दो साल में नालों का पानी रोकने का काम होगा पूरा वैशाली क्षेत्र में सीवरेज लाइन पर खर्च होंगे 100 करोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 8 Dec 2019, 11:52 AM IST

anasagar lake in ajmer

anasagar lake in ajmer

हिमांशु धवल

अजमेर. अजमेर शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने वाली आनासागर झील को नालों से मुक्त होने में दो साल से अधिक का समय लगेगा। स्मार्टसिटी के तहत वैशाली नगर जोन में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए अलग से डीपीआर तैयार की गई है। इस पर करीब 100 करोड रुपए खर्च होंगे। इस कार्य के पूरा होने पर वैशाली नगर क्षेत्र के घरों से निकलने वाले पानी को सीवरेज से जोड़़ा जाएगा।
अजमेर स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत झील में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए चहुंओर बसी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। लाइन बिछाने के बाद ईदगाह, चौरसियावास, रातीडांग, अलखनंदा कॉलोनी, रीजनल कॉलेज सहित आस-पास के घरों एवं संस्थाओं को इससे जोड़ा जाएगा। सीवरेज का पुष्कर रोड पर बने एसटीपी से सम्बन्ध होगा। सीवरेज के पानी को साफ कर झील में डालने की योजना है। इससे झील भी साफ होगी। एनजीटी के नियमों की भी पालना हो सकेगी, लेकिन इस कार्य को पूरा होने में दो साल से अधिक का समय लगेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएगी।

12 नालों का पानी जा रहा झील में

आनासागर झील में वैशाली नगर क्षेत्र के 12 नालों का पानी समा रहा है। नगर निगम की ओर से इन नालों में लोहे की जाली लगवाकर गंदगी को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में 9 नालों में से 3 में जाली लगाई गई है, जबकि शेष नालों में जाली लगाने का कार्य जारी है।
135 किलोमीटर बिछाई लाइन

वैशाली नगर क्षेत्र में अभी तक 135 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा चुकी है। वर्तमान में 11 हजार घरों को सीवरेज से जोड़ा गया है, जबकि छह हजार घरों को जोडऩे के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए। शेष घरों को सीवरेज लाइन बिछने के बाद जोड़ा जाएगा।

एसटीपी की नहीं बढ़ानी पड़ेगी क्षमता
रीजनल कॉलेज के सामने बने एसटीपी की क्षमता 13 एमएलडी है, जिसे 16 एमएलडी तक काम लिया जा सकता है। वर्तमान 9 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। वैशाली नगर क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछने के बाद 7 एमएलडी पानी और बढ़ जाएगा।

फैक्ट फाइल
- 12 नालों का पानी जाता है झील में

- 100 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार
- 90 किलोमीटर बिछाई जाएगी सीवरेज लाइन

- 1 लाख 36 हजार मकानों को जोड़ा जाएगा

इनका कहना है...

आनासागर जोन में करीब 100 करोड की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही टेण्डर जारी होंगे। आनासागर झील में गिरने वाले नालों को सीवरेज से जोड़ा जाएगा। काम पूरा होने में दो साल से अधिक का समय लगेगा।

- चिन्मयी गोपाल, आयुक्त नगर निगम