
जगन गुर्जर: तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, जंगल में मिला कुख्यात
करौली. धौलपुर जिले में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को सोशल मीडिया पर अपशब्दों के साथ धमकी देने के मामले में करौली पुलिस ने कुख्यात इनामी पूर्व डकैत जगन गुर्जर को गिरफ्तार किया है। धौलपुर पुलिस विधायक को धमकी देने के बाद से जगन की तलाश कर रही थी, जबकि वह मासलपुर के जंगलों में आकर छिप गया।
करौली पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में करौली की पुलिस भी पूर्व दस्यु जगन की तलाश में जुटी हुई थी। जिले के तीन पुलिस कांस्टेबल राजेश नादौती (139), कुंवर सिंह (362) नादौती, पुनीत (1245) भरतपुर को अपने मुखबिरों के जरिए उसके मासलपुर के जंगलों में छुपे होने की सूचना मिली थी। इस पर इन तीनों पुलिसकर्मियों ने जंगल से इस इनामी डकैत को दबोचने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह को सोशल मीडिया पर धमकी देने के बाद उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर धमकी के वीडियो वायरल हो रहे थे। इस पर भरतपुर पुलिस निरीक्षक ने करौली पुलिस को भी जगन की तलाश में सक्रिय कर रखा था। धौलपुर पुलिस से बचकर वह मासलपुर इलाके में आ गया था। इस बारे में करौली जिले के दो राजेश व कुंवर सिंह तथा भरतपुर जिले का एक पुलिसकर्मी पुनीत को उसके बारे में जैसे ही भनक लगी, उन्होंने उसे मासलपुर के जंगलों से दस्यताब कर लिया। उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय जगन भवूतीपुरा थाना बसईडांग जिला धौलपुर का मूल निवासी है। इसकी राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस जगन गुर्जर की तलाश कर रही थी।
Published on:
08 Feb 2022 12:16 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
