8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोल्ड स्टोर्स में गुड़ का स्टॉक कम, 200 रुपए की तेजी

राज्यों में इन दिनों गुड़ की अच्छी डिमांड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 19 Aug 2020, 12:08 AM IST

कोल्ड स्टोर्स में गुड़ का स्टॉक कम, 200 रुपए की तेजी

कोल्ड स्टोर्स में गुड़ का स्टॉक कम, 200 रुपए की तेजी


जयपुर. उत्पादन केन्द्रों पर स्टॉक कम होने तथा दिसावरों की मांग निकलने से स्थानीय थोक मंडियों में गुड़ की सभी किस्मों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। उधर महाराष्ट्र में इस साल गुड़ का उत्पादन घटकर 50 फीसदी रह जाने के समाचार हैं। इस बीच बिहार, बंगाल, असम एवं उड़ीसा राज्यों में इन दिनों गुड़ की अच्छी डिमांड बताई जा रही है। सूरजपोल मंडी स्थित महालक्ष्मी एंड कंपनी के मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के कोल्ड स्टोरों में इस साल गुड़ का स्टॉक गत वर्ष के मुकाबले 2 लाख 88 हजार कट्‌टे कम है। इस कारण भी गुड़ में तेजी का रुख देखा जा रहा है। सूरजपोल मंडी में मंगलवार को ढैया, पतासी एवं लड्‌डू गुड़ के भाव थोक में 3900 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर के आसपास की मंडियों जैसे शामली, बड़ौत, सहारनपुर, चांदपुर एवं धनौरा आदि में भी इस साल गुड़ का स्टॉक काफी कम रह गया है। परिणामस्वरूप गुड़ में फिलहाल मंदी के आसार नहीं हैं। नया गुड़ अक्टूबर से पहले नहीं आएगा। रिटेल काउंटर्स पर गुड़ के भाव क्वालिटी वाइज 50 से 70 रुपए प्रति किलो तक चल रहे हैं।

जयपुर मंडी: जिन्सों के थोक बाजार भाव

दालों में और मंदी के आसार, 30 फीसदी तक सस्ता हुआ मूंग का मोगर