8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दालों में मंदी के आसार, 30 फीसदी तक सस्ता हुआ मूंग का मोगर

बंपर पैदावार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 17 Aug 2020, 11:40 PM IST

Urad and Moong crops

उनियारा क्षेत्र में पीला मोजेक रोग से ग्रसित मूंग उड़द के खेत।

जयपुर. लॉकडाउन के दौरान मूंग व मूंग दाल के भावों में करीब 30 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। बंपर पैदावार होने की वजह से भी मूंग में मंदी को बल मिला है। गौरतलब है कि इस साल गर्मी की मूंग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार एवं झारखंड राज्यों में बहुत बढिय़ा आने के आसार हैं। हालांकि फसल तैयार होने के समय उत्पादक क्षेत्रों में बारिश हो जाने से दागी मूंग मंडियों में ज्यादा आया। यही वजह है कि क्वालिटी डिफरेंस होने से हल्के एवं बढिय़ा मूंग का अंतर 2000 रुपए प्रति क्विंटल का हो गया। जयपुर मंडी में बिना दागी मूंग का भाव वर्तमान में 6800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। राजधानी कृषि उपज मंडी में आर.एस. इंडस्ट्रीज के अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि होलसेल में मूंग मोगर 8700 रुपए तथा मूंग छिलका दाल 7000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल बेची जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान मई में साबुत मूंग 9000 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया था। तीन-चार माह के अंतराल में ही इसके भाव 2000 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा टूट गए हैं। उधर उत्तर प्रदेश के कानपुर, उरई, ओरैया, नवादा, पलामू, डालटनगंज तथा जहानाबाद लाइन में दागी मूंग के भाव 4500 से 5600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। इस बीच कर्नाटक का मूंग आने वाला है। वहां पर मूंग की फसल भी अच्छी बताई जा रही है। इधर राजस्थान में शेखावाटी, किशनगढ़, केकड़ी, मेड़ता एवं बीकानेर लाइन की फसल दो माह कं अंदर आ जाएगी। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है, कि मूंग व इसकी दाल में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। जयपुर मंडी में मिल क्वालिटी उड़द 6500 से 7000 रुपए, उड़द मोगर 7500 से 8500 रुपए तथा उड़द छिलका दाल 7000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल होलसेल में बिक रही है। इसी प्रकार मीडियम चना दाल के भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल थोक में बोले जा रहे हैं।