29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ख्वाजा साहब की तस्वीर देख कर खुद को नहीं रोक पाए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, मोबाइल में की कैद

picture of Khwaja Saheb : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गुरुवार को अजमेर आए। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी। इस दौरान वे दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन की हवेली पर भी गए। वहां दरगाह दीवान ने उन्हें ख्वाजा साहब की तस्वीर दिखाई तो आरिफ मोहम्मद खुद को रोक नहीं पाए और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की उस तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 20 Sep 2019, 2:42 AM IST

ख्वाजा साहब की तस्वीर देख कर खुद को नहीं रोक पाए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, मोबाइल में की कैद

ख्वाजा साहब की तस्वीर देख कर खुद को नहीं रोक पाए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, मोबाइल में की कैद

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान (dargah diwan) जैनुअल आबेदीन अली खान ने गुरुवार को अपने निवास पर केरल (Kerala) के राज्यपाल (Governor) आरिफ मोहम्मद को ‘द श्राइन एंड कल्ट ऑफ मोइनुद्दीन चिश्ती ऑफ अजमेर’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में ख्वाजा साहब (Khwaja Saheb) की एक तस्वीर भी बनाई गई है।

इसी पुस्तक से दरगाह दीवान ने ख्वाजा साहब की तस्वीर को बड़ा बनवाकर फ्रेम तैयार कराकर रखा जिसे भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को दिखाई गया। राज्यपाल ने भी उस तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। दरगाह दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन ने बताया कि ख्वाजा साहब की यह तस्वीर एक पेंटर ने बताए गए हुलिए के अनुसार बनाई थी। उधर अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने कहा कि ख्वाजा साहब की वास्तविक तस्वीर कोई सामने नहीं आई है, काल्पनिक तस्वीर हो सकती है।

दरगाह दीवान से की चर्चा

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन ने अपने निवास पर शानदार स्वागत किया। दीवान ने उनके स्वागत में निवास स्थान के मार्ग पर टेंट लगवाया और लाल कारपेट बिछाया। बाद में आरिफ मोहम्मद दीवान के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दरगाह दीवान ने कहा कि वे मुल्क के हित हमेशा तैयार हैं। दीवान ने दरगाह कमेटी की ओर से रखे गए डोरमेट्री निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि दरगाह में केरल से भी बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं, उनके यहां ठहरने की सुविधा होनी चाहिए। इस पर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि वे वहां जाकर केरल सरकार से इस संबंध में बात करेंगे।

दरगाह में हाजिरी, विश्राम स्थली में डोरमेट्री निर्माण का प्रस्ताव

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को ख्वाजा गऱीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। उन्हे जियारत सैयद लियाक़त हुसैन मोइनी ने करवाई। अंजुमन सचिव मोइन हुसैन अंगारा शाह, दरगाह कमेटी सदस्य मुनव्वर खान, दरगाह नाजि़म शकील अहमद आदि ने उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान कमेटी सदस्य मुनव्वर खान ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कायड़ विश्रामस्थली पर डोरमेट्री निर्माण का प्रस्ताव सौंपा।