19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर जिला- पुष्कर, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर मेहरबानी

पिछले बजट की अपेक्षा इस बार केकड़ी पड़ा कमजोर  

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Feb 11, 2023

,

विधानसभा में बजट लेकर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ब्रीफकेस दिखाते। फोटो अनुग्रह सोलोमन ,प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कुलदीप रांका और निखिल अरोड़ा। फोटो अनुग्रह सोलोमन ,बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फोटो अनुग्रह सोलोमन ,प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कुलदीप रांका और निखिल अरोड़ा। फोटो अनुग्रह सोलोमन ,बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फोटो अनुग्रह सोलोमन ,प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कुलदीप रांका और निखिल अरोड़ा। फोटो अनुग्रह सोलोमन

अजमेर. राज्य सरकार के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अजमेर जिले को यूं तो कई सौगात दी गई हैं, लेकिन सबसे अधिक मेहरबानी पुष्कर व किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर रही। केकड़ी को भी तोहफे तो मिले, लेकिन पिछले बजट की अपेक्षा कम हैं। जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कुछ नया मिला है लेकिन विधायकों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाईं।
राजनीति के लिहाज से अजमेर जिले में आठ में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं, जिनकी कई मांगें अधूरी रही हैं। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक सुरेश टाक गहलोत का भरोसा जीतने में सफल रहे तो किशनगढ़ को बजट के पिटारे से बहुत कुछ मिला। मसूदा विधायक राकेश पारीक को जितनी बजट से अपेक्षा थी, उतना नहीं मिल पाया। उप तहसीलों के मामले में ज्यादा कुछ नहीं मिला। हालांकि भिनाय में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलने एवं बिजयनगर सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा दिलाने में सफल रहे। अजमेर दक्षिण, अजमेर उत्तर एवं नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायकों की बजट से उम्मीदें पूरी नहीं हुई। पुष्कर में भाजपा के विधायक सुरेश रावत होने के बावजूद कई सौगात मिलीं। इसकी वजह आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ मुख्यमंत्री गहलोत से नजदीकी मानी जा रही है।

ब्यावर
- ब्यावर में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय

- बड़ाखेड़ा (टॉडगढ़), पीसांगन में राजकीय महाविद्यालय
- बिजयनगर सीएचसी को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत

- रामगढ़ (मसूदा) में नवीन पुलिस चौकी
किशनगढ़

- किशनगढ़ गुंदोलाव झील पर पुलिया।
- सिलोरा किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना

- किशनगढ़ में रीको भवन तथा यूनिट कार्यालय
- रामसर में पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र

- रलावता किशनगढ़ में 132 के.वी. का सब स्टेशन
- कादेड़ा (केकड़ी) पशु चिकत्सालय को अ-श्रेणी के पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत

- भिनाय और अरांई में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय
- अरांई में कृषि उपज मंडी

- बघेरा (केकड़ी) में उप तहसील कार्यालय
- सावर में सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय

#pushkar #beawar #kishangarh #kekri #sarwar #arai