1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! आपके घर पर बाथरूम में गैस गीजर है तो वेंटीलेशन जरूर रखें,अन्यथा मौत का रहेगा खतरा

कई घरों में लोगों ने बाथरूम में गैस वाले गीजर लगा रखे हैं। इससे गैस लीकेज होने पर बेहोश होने से लेकर मृत्यु की घटनाएं बढ़ रही है। इसके लिए बाथरूम में वेंटीलेशन की व्यवस्था जरूरी है।

2 min read
Google source verification
सावधान! आपके घर पर बाथरूम में गैस गीजर है तो वेंटीलेशन जरूर रखें,अन्यथा मौत का रहेगा खतरा

सावधान! आपके घर पर बाथरूम में गैस गीजर है तो वेंटीलेशन जरूर रखें,अन्यथा मौत का रहेगा खतरा

अजमेर/झुंझुनूं. आजकल नई-नई तकनीक व साधनों से आराम तो मिल रहा है,लेकिन हादसे का भी भय बना रहता है। पहले सर्दी में नहाने के लिए कच्चे चूल्हे पर गर्म पानी किया जाता था। कई परिवार रसोई गैस पर भी पानी गर्म करते हैं,लेकिन सिलैण्डर के भाव बढऩे से लोग कतराने लगे हैं। कई घरों में लोगों ने बाथरूम में गैस वाले गीजर लगा रखे हैं। इससे गैस लीकेज होने पर बेहोश होने से लेकर मृत्यु की घटनाएं बढ़ रही है। इसके लिए बाथरूम में वेंटीलेशन की व्यवस्था जरूरी है।

नहाने गया युवक हुआ अचेत

झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे में रविवार सुबह मलसीसर बस स्टैंड के पास युवक सुमित अपने घर के बाथरूम में बेहोश हो गया। उसकी बहन ने सुमित को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम का गेट भी अंदर से बंद था। बाद में पड़ौस के दुकानदार विजय सैनी ने लोहे के सरिए से बाथरूम का गेट तोड़ा तो सुमित बेहोश मिला। गनीमत रही कि हॉस्पिटल ले जाने पर सुमित को समय पर चिकित्सा मिल गई। डॉ. अमित चाहर व डॉ.य लोकश यादव ने उसका उपचार किया। एक माह में गैस गीजर से दो हादसे हो चुके हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

राजकीय जटिया अस्पताल के डॉ. राजेश चौधरी के अनुसार गैस गीजर की बजाय इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि गैस गीजर इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाथरूम का गेट खुला रखना बहुत जरूरी है। लीकेज के दौरान कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव शुरू हो जाता है। हिमोग्लोबिन में कार्बन मोनोऑक्साईड की मात्रा बढऩे पर पहले बेहोशी आती है और ज्यादा देर होने पर मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है।

गैस गीजर ने ली जान

सूरजगढ़ (झुंझुनंू). पिछले कुछ दिनों में बाथरूमों में लगे गैस गीजर के कारण तीन हादसे हो चुके। एक व्यापारी की तो मौत हो गई। कस्बे की 16 साल की युवती बाथरूम में नहाने गई थी, जहां वह बेहोश हो गई। तुरंत उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। युवा व्यापारी मनीष सुबह मोर्निंग वॉक कर आया था। अपने बाथरूम में नहाने गया। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तो घर में मौजूद बड़े भाई ने दरवाजा तोडक़र अंदर देखा तो मनीष बाथरूम में बेहोश पड़ा था। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई ।

यह बरतें सावधानी

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा करता हैं। बाथरूम में गैस गीजर को चालू कर जब नहाया जाता है तो वेंटिलेशन के अभाव में कार्बन मोनोऑक्साइड फैल जाता है। युवा व्यापारी मनीष के साथ यही हुआ। उसकी हार्टफैल होने से मौत हो गई। चिकित्सक डॉ. हरेंद्र चौधरी ने आमजन को सलाह दी है कि गैस गीजर को बाथरूम में ना लगाएं। अगर लगाया है तो बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन जरूर रखें।

Story Loader