29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार का राजस्थान पर नहीं ध्यान, कानून व्यवस्था फेल

बातचीत : भाजपा (Bjp)के प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 17 Sep 2019, 3:02 PM IST

सरकार का राजस्थान पर नहीं ध्यान, कानून व्यवस्था फेल

सरकार का राजस्थान पर नहीं ध्यान, कानून व्यवस्था फेल

अजमेर(Ajmer). भाजपा (Bjp)के प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। महिला अत्याचार, लूट की घटनाएं, थाने से बंदी को छुड़ा कर ले जाने की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री (Cm)दिल्ली जाकर आते हैं तो उपमुख्यमंत्री दिल्ली चले जाते हैं, दोनों में होड़ लगी है। राजस्थान की तरह ध्यान नहीं है।

स्वामी कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से बातचीत में भजनलाल ने कहा कि ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हैं, जो काम हो गए उनका पैसा नहीं मिल रहा है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के गृह जिले में मरीजों को बैड नहीं मिल रहे हैं, मशीनें खराब पड़ी हैं, जांच के लिए प्राइवेट लैब में जाना पड़ रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 15 दिसम्बर तक संपन्न होंगे। बूथ समिति के चुनाव के बाद मंडल व जिला के बाद प्रदेश के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 60 लाख और अजमेर शहर में करीब 70 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। चुनाव सह प्रभारी व पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नीरज जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी, दीपक सिंह राठौड़, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

महापुरुषों के पाठ पढ़ाना महापुण्य, कांग्रेस वंशवाद की गुलाम-देवनानी

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि उच्च शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। विधेयक पारित हुआ कि कभी भी वाइस चांसलर को हटाया जा सकता है, इससे भय का वातावरण बना है। एमडीएस यूनिवर्सिटी में 11 महीनों से कुलपति नहीं है। एसपीसी-जीसीए के प्राचार्य ने नियम विरुद्ध तीन-तीन उप प्राचार्य लगा दिए हैं। वे कांग्रेस के एजेन्ट हैं। प्राचार्य राजीव स्टडी सर्किल के सदस्य हैं। उच्च शिक्षामंत्री ने छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई पैनल को जिताने का आह्वान किया, जो शोभा नहीं देता। कोटा में भी एक प्रत्याशी का आवेदन निरस्त होने के बावजूद एबीवीपी के उम्मीदवार को निर्विरोध विजयी घोषित नहीं किया, इसके लिए राज्यपाल से भी मुलाकात की है।