30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब की दुकानों पर वसूल रहे है MRP से ज्यादा रुपए, 93 मामले आए सामने

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, wine shop
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 1 Jul 2019, 1:26 PM IST

अजमेर.

शराब की दुकानों पर उपभोक्ताओं से ज्यादा रुपए वसूले जा रहे है। आबकारी विभाग के पास ऐसे 93 मामले सामने आए है। इसके खिलाफ आबकारी विभाग ने जीरो टॉलरेंस अभियान शुरू किया है। एमआरपी से ज्यादा वसूलने पर कार्रवाई की है। विभाग की ओर से टॉल फ्री नम्बर भी जारी किए गए है। जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
जिला आबकारी अधिकारी गिरिवर शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त आबकारी (जोन) राजेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान में जिला आबकारी विभाग ने अप्रेल से जून 2019 तक जिले में मदिरा दुकानों पर एमआरपी से ज्यादा रेट लेने वाले 93 दुकानदारों के खिलाफ विभागीय प्रकरण बनाए गए। इसके अलावा दुकान खोलने व बंद करने की समय सीमा का उल्लंघन करने के 5 समेत 23 अन्य अभियोग दर्ज किए गए। शर्मा ने बताया कि मदिरा की दुकान पर एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा बेचान करने, समय सीमा उल्लंघन करने व अन्य अनियमितताओं पाए जाने के कुल 121 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी जीरो टॉलरेंस अभियान जारी रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति आबकारी विभाग के टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।