2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नड्डा परिवार के विवाह समारोह में पहुंचे कई दिग्गज भाजपा नेता

पुष्कर में परिणय सूत्र में बंधे गिरीश-प्राची, हनुमानगढ़ निवासी ज्याणी परिवार की पुत्री है प्राची

2 min read
Google source verification
नड्डा परिवार के विवाह समारोह में पहुंचे कई दिग्गज भाजपा नेता

नड्डा परिवार के विवाह समारोह में पहुंचे कई दिग्गज भाजपा नेता

अजमेर/पुष्कर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के पुत्र गिरीश का विवाह हनुमानगढ़ पुराना टाउन बाजार निवासी अजय ज्याणी की पुत्री प्राची के साथ सोमवार को पुष्कर स्थित प्रताप पैलेस में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में भाजपा की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई।

ब्रह्मा नगरी पुष्कर में विवाह समारोह की रस्में प्रताप महल और गुलाब महल में हुई। ऐतिहासिक नगरी पुष्कर में भी वर-वधू पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे। मंगलवार सुबह हल्दी की रस्म हुई, शाम साढ़े चार बजे सेहराबंधी, शाम 7 बजे गुलाब निवास में मिलनी व रात्रि साढ़े आठ बजे वर-वधू की वरमाला रस्म हुई। रात्रि सवा बारह बजे अग्नि के समक्ष वर-वधू ने फेरे लिए।

ये पहुंची भाजपा की हस्तियां

विवाह समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक किरण माहेश्वरी सहित कई नेता शामिल हुए।

वरमाला के दौरान जगमगाया गुलाब पैलेस

गुलाब पैलेस में वाटर पोण्ड के मध्य वर गिरीश एवं वधू प्राची दोनों छोर से हाथों में वरमाला थामे आगे बढ़े। पहले गिरीश ने प्राची को माला पहनाई, बाद में प्राची ने पहनाई। वरमाला रस्म के साथ आसमान आतिशबाजी से चमचमाने लगा तो पौण्ड के चारों ओर से कृत्रिम पटाखे व रोशनी से गुलाबबाग जगमगाने लगा। वेदपाठी विद्यार्थियों व पंडितों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद गुलाब पैलेस में ही फेरों का आयोजन हुआ। 29 फ रवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और 6 मार्च को नई दिल्ली में आशीर्वाद समारोह होंगे।

यह हुए शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, सांसद राजीव प्रताप डूडी, दीया कुमारी, पी.पी.चौधरी, भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक किरण माहेश्वरी, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, भाजपा देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, शहर ध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, भंवर सिंह पलाड़ा, प्रो. बी.पी. सारस्वत सहित अन्य नेता व कुछ संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग