1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्शा नहीं हुआ फाइनल,अटक गई आवासीय योजना

हटुंडी-खाजपुरा व जेल के पीछे आवासीय योजना लांच करने की थी तैयारीएडीए में रिक्त है डायरेक्टर प्लानिंग का पद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 29 Jun 2020, 9:03 AM IST

ajmer

ajmer

अजमेर.अजमेर विकास प्राधिकरण ada नए साल में नई आवासीय योजाओं housing scheme का सपना तो दिखाया लेकिन अब यह योजनाएं सपना ही साबित हो रही है। इन आवासीय योजनाआें को लांच करने के लिए कहीं नक्शा Map ही फाइनल final नहीं हो सकता तो कही पर दूसरे सरकारी विभाग से रास्ता ही नही मिल सका। प्राधिकरण ने पिछले साल आवासीय योजना के लिए शहर में चार जगहों पर सर्वे करवाया था। प्राधिकरण हटुंडी व खाजपुरा गांव के बीच नई आवासीय योजना लांच करना चाह रहा था इन दोनो गांवो के बीच एडीए की 300 बीघा भूमि है। आवासीय योजना के लिए यहां सर्वे करवाया गया था सर्वे का सुपर इम्पोंज नक्शे मिलान भी करवाया गया था। लेकिन अब प्राधिकरण के निदेशक आयोजना का पद रिक्त होने के कारण योजना के नक्शे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। इसके चलते इसे बजट बैठक में ही नहीं रखा जा सका। प्राधिकरण में निदेशक आयोजना का कार्यभार जूनियर अधिकारी को दिया गया है।

नहीं मिल सका रास्ता

हाई सिक्योरिटी जेल के पीछे भी एडीए की १२५ बीघा भूमि है यहां भी आवासीय योजना की तैयारी थी । लेकिन एडीए जेलर व आरआरटीआई से इसके लिए रास्ता हासिल नहीं कर सका। हालांकि इसके लिए खूब पत्राचार भी हुआ था।

अफोर्डेबल हाउसिंग योजना का पता नही

आवासीय योजना के अलावा प्राधिकरण ने तीन जगहों पर अफोर्डेबल योजना भी लांच करने की तैयारी की थी। इसमें तबीजी में प्राधिकरण की डीडी पुरम योजना व कु छ सिवायचक भूमि को शामिल करते हुए अफोर्डेबल योजना भी थी। डीडी पुरम योजना के पूर्वी-दक्षिणी भाग में मुख्यमंत्री जनआवास योजना के प्रावधानों के तहत आवास विकसित किए जाने हैं। इस भूमि पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जी प्लस थ्री फार्मेट के ईडब्ल्यूएस/एलआईजी के 1500-1700 फ्लैट बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान के अनुसार इस भूमि का उपयोग आवासीय भूमि के भू-उपयोग के रूप में आवासीय प्रयोजनार्थ दर्शाया गया है। ओईसी गैस प्लांट के पास भी अफोर्डेबल योजना की तैयारी थी,यह चारागाह भूमि है। इसके बदले क्षतिपूर्ति के रूप में अन्यत्र जमीन देनी होगी।

read more:बिजली चोरों पर बोला धावा,1606 जगहों पर मारे छापे,229 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी