30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में धोखा देने पर की थी विवाहिता की हत्या, नहर में डाला था शव

- हत्यारा प्रेमी पुलिस गिरफ्त में, पैसे मांगने पर गला दबाया - 23 मई को दौनारी नहर में मिला था महिला का शव - जिला पुलिस ने किया मामले का खुलासा जिला पुलिस ने 23 मई को दौनारी नहर में महिला का शव मिलने की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्यार में धोखा देने के कारण उसने गला दबा कर महिला की हत्या की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 28 May 2022, 1:45 AM IST

प्यार में धोखा देने पर की थी विवाहिता की हत्या, नहर में डाला था शव

प्यार में धोखा देने पर की थी विवाहिता की हत्या, नहर में डाला था शव

धौलपुर. जिला पुलिस ने 23 मई को दौनारी नहर में महिला का शव मिलने की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्यार में धोखा देने के कारण उसने गला दबा कर महिला की हत्या की थी। इसके बाद शव दौनारी नहर में फेंक दिया था। महिला का पहचान अंडउआ का पुरा निवासी शकुंतला पत्नी बनिया कुशवाहा के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतका के पति ने कौलारी थाने में 24 मई को मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले को लेकर एएसपी बच्चन सिंह मीना, सीओ सिटी प्रवेन्द्र महला, सीओ मनियां दीपक खंडेलवाल, साइबर टीम और डीएसटी की अलग-अलग टीम बनाई गईं। टीमों ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए मृतका के कथित प्रेमी अंडउआ का पुरा निवासी अतर सिंह कुशवाहा (44) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि करीब आठ वर्ष पूर्व वह सैंपऊ से धौलपुर ऑटो चलाता था। इसी दौरान उसकी शकुंतला से जान-पहचान हुई। इसके बाद उनके बीच संबंध बन गए। 23 मई को शकुंतला उसे सैंपऊ तहसील में मिली। जहां से वे दोनों बाइक पर गुलावली के जंगल में गए और संबंध बनाए। इसके बाद शकुंतला ने पैसे की मांग की। मना करने वह पति के पास मुरैना जाने की कहने लगी। पुलिस के अनुसार अतर सिंह ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि पैसे के लिए शकुंतला अन्य पुरुषों से भी संबंध बनाने लगी थी। इस पर गुस्साए अतर सिंह ने साफी से गला घोंट शकुंतला की हत्या कर दी और शव दौनारी नहर में डाल दिया।

यह था मामला

23 मई को दौनारी नहर में एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त कौलारी थाना अन्तर्गत अंडउआ का पुरा निवासी शकुंतला के रूप में हुई। महिला के पति ने इस संबंध में 24 मई को कौलारी थाना में मामला दर्ज कराया था। पति ने बताया कि 23 मई को उसकी शकुंतला से फोन पर बात हुई थी कि खर्चे के लिए पैसे खत्म हो गए हैं। पत्नी ने उसे बताया कि वह गेहूं बेचने जा रही है। इसके बाद पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी का शव दौनारी नहर में मिला है।

इनका कहना है

नहर में महिला का शव मिलने का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
- नारायण टोगस, पुलिस अधीक्षक, धौलपुर