30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जुट जाइए परीक्षा तैयारियों में, आपके पास बचे हैं 50 दिन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Dec 2018, 7:21 AM IST

mds university exam prepration

mds university exam prepration

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय 2019 की परीक्षा तैयारियों में जुट गया। प्राइवेट और नियमित विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय जनवरी के दूसरे पखवाड़े में टाइम टेबल जारी करेगा।

2019 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन फार्म भरवा चुका है। इस बार करीब 3.25 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। नवंबर अंत तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क देकर फार्म भरवाए गए थे। मालूम हो कि कई कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते विद्यार्थियों को हार्ड कॉपी जमा कराने में परेशानियां हुई थी।

पहुंचने लगी हार्ड कॉपी
कॉलेज में जमा कराई परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में पहुंचना शुरू हो गई हैं। फिलहाल छोटे कॉलेज से हार्ड कॉपी आई हैं। अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर के बड़े स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज से हार्ड कॉपी नहीं आई हैं।

होंगे प्रवेश पत्र अपलोड

शिक्षकों और स्टाफ के चुनाव ड्यूटी में व्यस्तता के चलते कामकाज अब शुरू हुआ है। कॉलेज स्तर पर जांच के बाद हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में भिजवाई जाएगी। इनकी जांच विश्वविद्यालय में अंतिम तौर पर की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड होंगे।