4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

MDSU: अब दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटेगा विश्वविद्यालय

3 दिसंबर को होगा समारोह। राज्यपाल कलराज मिश्र बांटेंगे पदक और डिग्री।

Google source verification

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) अब नवें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) की तैयारी में जुटेगा। समारोह 3 दिसंबर को होगा। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra), उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी (bhanwar singh bhati) सहित अन्य शामिल होंगे। समारोह में 34 स्वर्ण पदक और डिग्रियां बांटी जाएंगी।

Read More: Rape case: घर पर किलेबंदी, पीडि़ता नहीं हुई मीडिया से रूबरू

विश्वविद्यालय का समारोह 1 अगस्त 2018 को होना था। लेकिन इससे पूर्व 21 जुलाई को पूर्व कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली (prof vijay shrimali) का निधन होने पर तत्कालीन राज्यपाल कल्याण सिंह ने समारोह को स्थगित कर दिया था। इसके बाद कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof r.p. singh) के कामकाज करने पर 11 महीने रोक लगने से समारोह नहीं हो सका था।

Read More: Pushkar Mela 2019: world famous पुष्कर पशु मेला शुरू

यूं होंगी समारोह की तैयारी
-मेडल और डिग्री धारकों को भेजेंगे वेबसाइट और व्यक्तिगत सूचना
-दीक्षांत भाषण के लिए कुलपति बुलाएंगे नामचीन शख्सियत को
-कुलपति औपचारिक निमंत्रण देने जाएंगे राजभवन-सीएमओ
-शैक्षिक पार्क में बनाया जाएगा भव्य पांडाल-डोम
-कमेटियां करेंगी पदक और डिग्रियों की जांच
-एकेडेमिक कौंसिल और बॉम करेगी उपाधियों को ग्रेस पास

Read More: राज्यपाल कलराज मिश्र का एमडीएस यूनिवर्सिटी में स्वागत , देखें वीडियो

निकलेगा पारंपरिक दीक्षांत जुलूस
दीक्षांत समारोह से पहले परम्परानुसार जुलूस (convocation procession) निकाला जाएगा। इसकी अगुवाई विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय कुमार माथुर करेंगे। उनके पीछे राज्यपाल (gvernor) एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र, कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह सहित सभी संकायों के डीन और प्रबंध मंडल के सदस्य होंगे। कुलपति (vice chancellor) सचिवालय से दीक्षांत स्थल तक जुलूस पहुंचेगा।

यह होगा ड्रेस कोड
छात्र/पुरुष-सफेद कुर्ता पायजामा/सफेद पैंट-शर्ट
छात्राएं/महिलाएं-लाल किनारे वाली सफेद साड़ी/सफेद सलवार सूट

Read More: अब सरकारी नुमाइंदों की मौजूदगी में होगी विद्युत दुरुपयोग व चोरी सम्बन्धी मामलों की सुनवाई

अगले वर्ष की भर्तियों का कलैंडर, आयोग के लिए होगी चुनौती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) साल 2020 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर बनाने में जुट गया है। सदस्यों की कमी, सीमित भर्तियों के चलते आयोग के लिए कलैंडर तय करना आसान नहीं होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता रहा है। कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है।