29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU: शुरू हुए विश्वविद्यालय के कोर्स में दाखिले

विद्यार्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची भी तीस जुलाई को जारी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jul 2019, 7:44 AM IST

admission in mdsu ajmer

admission in mdsu ajmer

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

विश्वविद्यालय में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन, रिमोट सेंसिंग, पर्यावरण विज्ञान, कम्प्यूटर, प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री, कॉमर्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय विज्ञान, योग, खाद्य एवं पोषण, विधि, हिन्दी और अन्य कोर्स संचालित है। सत्र 2019-20 के लिए इन कोर्स में प्रवेश दिए जाने हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू
विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए। फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई होगी। प्रत्येक विभाग में सूची 26 जुलाई को लगाई जाएगी। दस्तावेजों की जांच, फीस और साक्षात्कार 30 जुलाई को होंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची भी तीस जुलाई को जारी होगी।

read more: स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन अगस्त में , दिखेंगे कई चुनावी रंग

दूसरे विश्वविद्यालय आगे
दाखिलों के मामले में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सबसे फिसड्डी रहा है। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश अंतिम चरण में है। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जबकि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पूरा जुलाई दाखिलों में बीतेगा। नए विद्यार्थियों की कक्षाएं अगस्त में प्रारंभ होंगी। मालूम हा ेकि सीमित स्टाफ के चलते कुछ शिक्षक और प्रवेश समिति कई कोर्स बंद करने के पक्षधर में थे। इनमें बीएड जैसा अहम कोर्स भी शामिल था। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने कोर्स बंद करने को गलत बताया था।

read more: rpsc: इंटरव्यू में मिलेंगी सुविधाएं, अभ्यर्थी भी रह जाएंगे हैरान