30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये मैकेनिक नहीं कुछ और हैं जनाब, कारनामे जानेंगे तो खिसक जाएगी आपकी जमीन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 1 Mar 2019, 9:44 AM IST

gang arrest by police

gang arrest by police

अजमेर.

रामगंज थाना पुलिस ने इलाके लगातार वाहनों की बैटरी चुराने वाले शातिर चोर का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 4 जनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से चोरी की 8 बैटरी, एक सीडी प्लेयर और टूल किट बरामद किया है। आरोपितों ने रामगंज, क्रिश्चियन गंज, क्लॉक टावर, अलवरगेट थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात अंजाम देना कबूला है। पुलिस आरोपितों से पड़ताल में जुटी है।

सहायक उप अधीक्षक (दक्षिण) हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि रामगंज थाना क्षेत्र में दुपहिया व तिपहिया वाहनों से बैटरी चोरी की वारदातें पेश आ रही थी। मामले में एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के आदेश पर रामगंज थानाप्रभारी गोमाराम और भगवानगंज चौकीप्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक मरम्मत की दुकान पर काम करने वाले पहाडग़ंज निवासी राहुल उर्फ लुलिया, मलूसर रोड शांतिनगर निवासी उमेश बालोटिया, पहाडग़ंज पानी की टंकी के पास रहने वाले हेमु उर्फ हिमांशु उर्फ हेमन्त, पहाडग़ंज पुरानी चांदमारी के पास रहने वाले चन्द्रप्रकाश उर्फ लम्बू को संदिग्ध मानते हुए तलाश करने पर चारों लापता पाए गए। पुलिस ने 26 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपितों को पुरानी चांदमारी पहाडग़ंज इलाके से दबोचा। आरोपितों ने रामगंज थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहनों की बैटरी चुराना कबूला। पुलिस ने आरोपितों को रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रसूल काठात की 25 फरवरी को दर्ज शिकायत के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल छोटूलाल, सिपाही सुरेन्द्रसिंह, निरंजनसिंह, प्रेमप्रकाश व बालकृष्ण शामिल रहे।

चुराते है बैटरी, सीडी प्लेयर
एएसपी अग्रवाल ने बताया कि गिरोह ने पुलिस पड़ताल में 25 फरवरी को रसूल काठात ने रामगंज थाने में शिकायत दी कि 22 फरवरी को घर के बाहर खड़े वाहन से बैटरी, सीडी प्लेयर व टूल बॉक्स चोरी की शिकायत दी। इसी तरह महेन्द्र सिंह ने शिकायत दी कि 25 फरवरी को घर के बाहर खड़े टेम्पो से सामान चोरी कर ले गए। गिरोह ने रसूल काठात व महेन्द्रसिंह सहित रामगंज, पहागगंज, पंचशीलनगर, कोटड़ा, भजनगंज, जनता कॉलोनी, में, ऊसरी गेट क्षेत्र में चोरी की वारदात अंजाम देना कबूला। गिरोह वैन/टेम्पो से सीडी प्लेयर, बैटरियां चोरी करने का काम करता है।