जयपुर रोड स्थित चांदियावास बालाजी के पास एक रिसोर्ट के सामने सुबह गुजरात से जयपुर की ओर जा रहा दूध से भरा टैंकर पलट गया। दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में हजारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया।
गेगल थाना पुलिस के अनुसार गुजरात के बनासकांठा से दूध डेयरी से दूध लेकर टैंकर हरियाणा के फरीदाबाद के लिए रवाना हुआ। सुबह साढ़े सात बजे अजमेर - किशनगढ़ के बीच चांदियावास बालाजी के निकट अचानक टैंकर हाईवे से उतरकर नीचे नाले में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।