21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update : राजस्थान में टूटा 116 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी नई रिपोर्ट

Monsoon Update : इस बार चार महीने की बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिपरजॉय चक्रवात और मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Sep 30, 2023

ms.jpg

अजमेर. Monsoon Update : इस बार चार महीने की बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिपरजॉय चक्रवात और मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। खासतौर पर जून में 116 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना। मानसून अवधि की औसत बारिश के अलावा अप्रेल-मई का आंकड़ा भी जोड़ें तो समूचा जिला तरबतर हो चुका है। साल 2019 में अलनिनो प्रभाव के चलते जिले में 925.35 मिलीमीटर बरसात हुई थी। यह अजमेर जिले की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड था। इससे पहले 18 जुलाई 1975 में अजमेर में एक दिन का 700 मिलीमीटर बरसात का रिकॉर्ड अब तक बना हुआ है, हालांकि उस साल जिले की कुल औसत बरसात भी 550 मिलीमीटर तक ही पहुंची थी।

मई-जून से बरसात
1 से 30 मई तक लगातार बरसात, अंधड़ और तूफान का दौर चला। इस दौरान 171.03 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके बाद 18 और 19 जून को बिपरजॉय चक्रवात ने जमकर भिगोया। दो दिन में बारिश का आंकड़ा 280.9 मिलीमीटर तक पहुंच गया। यह 116 साल में जून में अजमेर की सर्वाधिक बरसात का रिकॉर्ड बन चुका है।

मानसून में 544.66 मिमी बारिश
मानसून जुलाई के पहले सप्ताह से ही सक्रिय हो गया। जिले में 1 जुलाई से अब तक बारिश का आंकड़ा 524.66 मिलीमीटर तक पहुंच गया है। मानसून की औसत बरसात का आंकड़ा भले ही 25.34 मिलीमीटर कम हो पर मई से सितम्बर तक की बारिश का आंकड़ा 976.68 मिलीमीटर हो चुका है।

सिर्फ अगस्त रहा सूखा
इस साल अगस्त में सबसे कम बरसात हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। पूरे अगस्त में महज 20 मिलीमीटर ही बरसात होने से कई जलाशय खाली रह गए।

यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में मानसून का कोटा पूरा, अब तक हुई 483.5 मिमी बारिश, जारी किया नया मौसम अलर्ट

10 साल में औसत बरसात
2013 540

2014 545.8

2015 381.44

2016 512.07

2017 450

2018 355

2019 925.35

2020 500

2021 563.4

2022 545.55

2023 976.88

(1 जून से 30 सितम्बर)

यह भी पढ़ें : Weather Update : अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, बारिश पर IMD का बड़ा अपडेट