अजमेर/केकड़ी. कोरोना के आगे सब नतमस्तक हैं। यह संक्रमण बीमारी कोई आयु,जाति, रिश्ते और गरीब-अमीर को नहीं देख रही। कोरोना की दूसरी लहर से सब जगह हाहाकार मचा है। सरकार बीमारी रोकने,रोगियों का उपचार करने और जागरुकता में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसके बावजूद हालात बेकाबू है। केकड़ी उपखंड क्षेत्र में भी हर रोज कोरोना से मौत हो रही है। ग्राम पारा में तो एक वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव पुत्र की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। पुत्र के अंतिम संस्कार से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।