11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Musical event: आसोज के सुहाने मौसम में सात सुरों का तराना

विभिन्न स्कूल के प्रतिभागियों ने कर्णप्रिय संगीत की प्रस्तुति दी। संगीत की जुगलबंदी ने सुनने वालों को प्रभावित किया। बैंड और ऑर्केस्ट्रा पर भी शानदार प्रस्तुति दी।

2 min read
Google source verification
musical competition in mayo

musical competition in mayo

अजमेर. मेयो कॉलेज में आईपीएससी इंटर स्कूल संगीत प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। आसोज के सुहाने मौसम में सात सुरों का तराना गूंज तो श्रोता भी गुनगुना उठे। विभिन्न स्कूल के प्रतिभागियों ने कर्णप्रिय संगीत की प्रस्तुति दी।

सिंधिया स्कूल ग्वालियर, एमजीडी स्कूल जयपुर, दून स्कूल, वेल्हम गल्र्स, एल. के. सिंहानिया स्कूल,मेयो कॉलेज और अन्य स्कूल के प्रतिभागी संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे। इसमें हिंदुस्तान संगीत, पाश्चात्य संगीत , एकल (vocal) और समूह गान (group), इंस्ट्रूमेंटल संगीत, ऑर्केस्ट्रा (orchestra) और बैंड (band) वादन शामिल है।

कांगड़ा एम्फीथियेटर में आयोजित कार्यक्रम में भविष्य के संगीतकारों ने वादन और गायन में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। भारतीय और पाश्चात्य संगीत की जुगलबंदी ने सुनने वालों को प्रभावित किया। बैंड और ऑर्केस्ट्रा पर भी शानदार प्रस्तुति दी।

जीवन में संगीत की अहमियत
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवन में संगीत (music in life) की भी बहुत अहमियत है। यह शांति और समरसता का प्रतीक भी है। मेयो कॉलेज के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस. एच कुलकर्णी (S.H.Kulkarni) ने स्वागत किया। संगीत विद्यालय के निदेशक अनुराग विनायक पिंटो ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। संचालन पार्थ मित्तल ने किया।

पढ़ें यह खबर भी...
अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में 33 वीं इंटर कॉलेज महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में फाइनल मुकाबले हुए। इसमें पांच कॉलेज ने चैंपियनशिप जीती।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता (basket ball) का फाइनल दयानंद कॉलेज और सोफिया कॉलेज के बीच हुआ। इसमें सोफिया ने दयानंद कॉलेज को 48-44 से पराजित किया। हॉकी (hockey) में एसपीसी-जीसीए ने एसकेपी गल्र्स कॉलेज के किशनगढ़ को 12-0 से पराजित कर खिताब जीता। कबड्डी (kabbadi) में एनडीवीडब्ल्यूपी टीटी कॉलेज भीलवाड़ा ने एसबीआरएम राजकीय महाविद्यालय नागौर को 46-44, कबड्डी में दयानंद कॉलेज ने सोफिया कॉलेज को 1 पारी और 11 अंक से हराया।

इसी तरह वॉलीबॉल (volly ball) में एनडीवीडब्ल्यूपी टीटी कॉलेज भीलवाड़ा ने सोफिया कॉलेज को 3-0 से पराजित कर खिताब जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय धाविका इंदु मिश्रा ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने खेलकूद को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ. सुनीता पचौरी थी। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल ने किया।