28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसी ब्लॉक की गुणवत्ता व लेवलिंग की पोल खुली

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 24 Jun 2025, 11:12 PM IST

nigam news

nigam news

- कचहरी रोड पर ब्लॉक्स असमतल, जलभराव की आशंका

- नालों की अधूरी सफाई देख आयुक्त हुए नाराज

अजमेर. नगर निगम आयुक्त देशलदाल ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रहे नालों की सफाई का निरीक्षण किया। कुछ जगह सफाई नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त ने नालों की सफाई तत्काल कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नाला क्रॉसिंग के कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पृथ्वीराज सिंह जोधा ने बताया कि निगम आयुक्त ने मंगलवार सुबह रेम्बुल रोड, पुलिस लाइन, केसरगंज, रूद्र दत्त सर्किल सहित विभिन्न स्थानों पर नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। महावीर सर्किल पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पृथ्वी सिंह जोधा को दोनों तरफ नालों की पुनः सफाई के निर्देश दिए। ताकि बरसात के दौरान सड़क पर पानी एकत्र न हो और गंदगी न फैले। रूद्रदत्त सर्किल के निकट नाला क्रॉसिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान यह काम पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सड़क से ऊंचे ब्लॉक, बहाव होगा अवरुद्ध

नगर निगम आयुक्त देशलदान के निर्देश पर मंगलवार शाम निगम तथा आरएसआरडीसी के अधिकारियों ने कचहरी रोड, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क किनारे लगाए गए ब्लॉक्स की ऊंचाई सड़क से अधिक है। इस कारण बरसात के दौरान सड़क पर जमा पानी नालों में नहीं जा सकेगा। कुछ जगह ब्लॉक टूट गए हैं, कहीं पर ब्लॉक धंस गए हैं। इन ब्लॉक्स को सही कराने के निर्देश दिए।

लेवलिंग व गुणवत्ता की शिकायत पहले ही कर चुके दुकानदार

गौरतलब है कि सीसी ब्लॉक का कार्य हाल ही में किया गया है लेकिन इनकी सड़क से लेवलिंग, ब्लॉक्स की गुणवत्ता एक माह के अंतराल में ही इनके टूट जाने जैसी िस्थति अधिकारियों ने खुद देखी है। इस संबंध में क्षेत्रीय दुकानदारों ने काम की गुणवत्ता व लापरवाही की शिकायतें कई बार संबंधित विभागों को दी लेकिन इसकी असलियत अब अधिकारियों के सामने आ गई है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग