इसी प्रकार सुभाष नगर चुंगी चौकी से मेडिकल से लेकर सोमानी की दुकान तक नाली बंद होने, कपिल नगर गली नं. 1, 2 व 25, सुभाष नगर गली नं. 12 में जलभराव, गढ़ी डिस्पेंसरी के सामने जलभराव, एयू बैंक आदर्श नगर के पीछे बरसाती नाले की मरम्मत , सुभाष नगर के कपिल नगर, राजीव नगर, आकाश विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन के पश्चात सड़क निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। गढ़ी मालियान में सीवरेज के बाद सड़क निर्माण कार्य, मामा होटल के पास वाले नाले की क्षतिग्रस्त दीवार, खादी भंडार तक नाले की सफाई , माखूपुरा मुख्य गांव एवं पटेल कॉलोनी में सीवरेज लाइन के बाद सड़क निर्माण, बिहारी गंज नाले से लेकर मनुहार गार्डन की पुलिया तक नाले की सफाई की समस्या बताई गई।